फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Commissioner cracks down on 168 pending investigations; issues ultimatum for disposal within a month.

Varanasi News: 168 विवेचनाओं पर पुलिस आयुक्त का शिकंजा, एक महीने में निस्तारण का अल्टीमेटम

Wed, 16 Sep 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Police Commissioner cracks down on 168 pending investigations; issues ultimatum for disposal within a month.
विज्ञापन

कमिश्नरेट में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग सुधार के लिए अधिकारियों को थाना गोद देने की पहल शुरू की गई है। पहले चरण में 15 थानों की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है। दूसरे चरण में बाकी 15 थाने भी अधिकारी गोद लेंगे। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को गोद लिए थाना चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने काशी जोन में लंबित 168 विवेचनाओं की समीक्षा की। साथ ही निस्तारण के लिए चल रहे एक महीने के अभियान को तेज करने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस पर बेहतर काम करने वाली महिला महिला आरक्षी विद्या सिंह और प्रतिभा सिंह को 500-500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। विवेचकों को प्रत्येक मामले में वैज्ञानिक और विधिसम्मत तरीके से साक्ष्य जुटाने और निष्पक्ष विवेचना करने को कहा। इस दौरान डीसीपी काशी गौरव बंशवाल, एडीसीपी वैभव बांगर समेत संबंधित एसीपी, पुलिसकर्मी और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed