{"_id":"5f11ffc18ebc3e63574dc5ba","slug":"police-city-news-vns5364320183","type":"story","status":"publish","title_hn":"347 महिला रिक्रूट आरक्षी बनीं प्रदेश की पुलिस का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
347 महिला रिक्रूट आरक्षी बनीं प्रदेश की पुलिस का हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पुलिस लाइन स्थित ट्रेनिंग सेंटर में छह महीने का प्रशिक्षण पूरा कर शुक्रवार को 347 महिला रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनीं। इसके मद्देनजर पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हुआ। हालांकि कोरोना वायरस का संक्रमण देखते हुए दीक्षांत परेड नहीं आयोजित की गई और महिला आरक्षियों को सिर्फ शपथ दिलाई गई।
दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि एसएसपी अमित पाठक ने महिला आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाते हुए सदैव भारतीय संविधान में आस्था रखने की सीख दी। एसएसपी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमें संयम का परिचय देते हुए सदैव विधिसम्मत काम ही करना है। प्रशिक्षण केंद्र में मिली सीख को हमें सदैव याद रखना है और निरंतर अध्ययन कर अच्छी चीजें सीखते रहना है। इस दौरान एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह, एसपी प्रोटोकॉल अनुराग दर्शन, आरआई प्रथम संदीप कुमार राय, आरआई द्वितीय अनुपम सिंह सहित सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान जिन महिला रिक्रूट आरक्षियों ने अन्त:कक्षीय और वाह्य विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया, उन्हें एसएसपी ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सर्वोत सर्वांग कैडेट चुनी गईं रिक्रूट आरक्षी प्रतिमा
प्रशिक्षण के दौरान सर्वोत सर्वांग कैडेट के तौर पर अंबेडकर नगर जिले के अहिरौली थाना के बड़ईया की रहने वाली रिक्रूट आरक्षी प्रतिमा तिवारी चुनी गईं। इसके लिए एसएसपी ने उन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रतिमा के साथ प्रीती, प्रीती सिंह, अमिता सिंह, सावित्री शुक्ला, पूजा दुबे, अंकिता तिवारी, नीतम शुक्ला और रूबी सिंह भी सम्मानित की गईं। वहीं शारीरिक प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पर एकता कुमारी रहीं। पदाति प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पर शिखा मिश्रा रहीं। शस्त्र प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पर मोहिनी तिवारी रहीं। जंगल प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट एवं टैक्टिक्स में प्रथम स्थान पर सीमा सिंह रहीं। भीड़ नियंत्रण में प्रथम स्थान पर वंदना चौहान रहीं। अनआम्रड काम्बैट (यूएसी) में प्रथम स्थान पर पूनम द्विवेदी, योगासन में प्रथम स्थान पर कविता सिंह, यातायात नियंत्रण में प्रथम स्थान पर कुमारी सारिका, आतंकवाद व डकैती निरोधक प्रशिक्षण एवं ड्रिल में प्रथम स्थान पर कुमारी सारिका, विशिष्ट तलाशी अभियान में प्रथम स्थान पर कुमारी सारिका और प्रधानाचार्य द्वारा मूल्यांकन (साक्षात्कार) में प्रथम स्थान पर अनामिका यादव रहीं। वहीं परेड का नेतृत्व प्रथम कमांडर प्रयागराज के दारागंज की कृषिका श्रीवास्तव, द्वितीय कमांडर अलीगढ़ के लौदा थाना के दुनाई की रंजना शर्मा और तृतीय कमांडर प्रतापगढ़ के उदरपुर थाना के पूरेशोभा गांव की प्रिया सिंह ने किया। इस दौरान अंत: कक्षीय प्रशिक्षक निरीक्षक कमलेश कुमार त्रिपाठी, बाह्य प्रशिक्षक आईटी आईटीआई सतेंद्र कुमार सिंह और बाह्य प्रशिक्षण पीटी पीटीआई प्रदीप कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया।