{"_id":"5ca8b35ebdec22144f41837e","slug":"police-caught-illegal-gun-factory-in-chndauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, पुलिस ने 24 अर्द्धनिर्मित तमंचे किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, पुलिस ने 24 अर्द्धनिर्मित तमंचे किए बरामद
Sat, 06 Apr 2019 07:46 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 06 Apr 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया अभियुक्त
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया हैष साथ ही उसके पास से भारी संख्या में अर्द्धनिर्मित असलहे बरामद किए है।
विज्ञापन
मुगलसराय पुलिस को शिकायत मिल रही थी पड़ाव क्षेत्र में अवैध असलहे बनाने का कारोबार चल रहा है। जिसके बाद कोतवाल शिवानंद मिश्रा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे व्यासनगर स्थित खंडहरनुमा मकान में छापेमारी की। पुलिस ने बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर गांव निवासी संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मकान के अंदर भारी संख्या में अवैध असलहा बनाने का सामान और कारतूस रखा था। वहां से 12 बोर का दो तमंचा, 315 बोर का तीन तमंचा, एक खराब तमंचा, चार खराब रिवाल्वर, एक खराब पिस्टल, छह कारतूस, अर्द्धनिर्मित नाल, बैरल की सात पाइप के साथ तमंचा बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए गए। इस दौरान एसएलआर के दो खोखे भी पुलिस के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
गिरफ्तार आरोपी संजय शर्मा की निशानदेही पर उसके गांव से ड्रिल मशीन, इलेक्ट्रानिक ब्लोवर और इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बदमाशों के असलहों की मरम्मत का काम करता था। चुनाव के दौरान सख्ती को देखते हुए व्यासनगर स्थित सुनसान इलाके में अपना अड्डा बनाया था।