{"_id":"61685a36ed92496506728c59","slug":"police-caught-english-liquor-of-544-boxes-taken-to-bihar-by-trucks-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पकड़ी गई 544 पेटी अंग्रेजी शराब: ट्रकों से बिहार ले जाए रहे थे तीन तस्कर, दो ट्रकों में भरी थी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पकड़ी गई 544 पेटी अंग्रेजी शराब: ट्रकों से बिहार ले जाए रहे थे तीन तस्कर, दो ट्रकों में भरी थी शराब
Thu, 14 Oct 2021 09:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:56 PM IST
सार
पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब दो ट्रकों से हरियाणा से बिहार भेजी जा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी की रोहनिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रकों से 544 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब हरियाणा से बिहार भेजी जा रही थी।
विज्ञापन
रोहनिया थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा के अनुसार, बुधवार को अखरी बाईपास के पास ट्रक से 104 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। इस दौरान रोहतक (हरियाणा) के बहुमंदीवा निवासी चालक रविंद्र और नीरज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि गाड़ी लोड होकर मिली थी और इसे बिहार पहुंचाना था।
विज्ञापन
राज्सथान से बिहार जा रही शराब पकड़ी
वहीं, गुरुवार को हरिहरपुर में खड़े ट्रक से 440 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। गिरफ्तार चालक उदयपुर (राजस्थान) के मावली स्थित एडिया खेरी निवासी बहादुर सिंह ने पूछताछ में बताया कि शराब हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, दोनों ट्रकों पर नंबर प्लेट फर्जी लगी थी। वहीं, अखरी चौकी इंचार्ज पर ट्रक मालिक ने सौ से अधिक पेटी अंग्रेजी शराब गायब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उधर, लक्सा थाने की पुलिस ने बुधवार रात लक्सा बाजार से कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। इस दौरान कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 56 पेटी अंग्रेजी शराब और 48 ट्रेटा पैक में शराब बरामद किया। लक्सा पुलिस के अनुसार बिहार नालंदा के नगसौसा निवासी अमित कुमार और पटना के पाटलीपुत्र के गोसाई टोला निवासी सूरज को गिरफ्तार किया गया। यह दोनों कार से शराब बिहार लेकर जाने वाले थे।