{"_id":"676ee2d8a0a0cd808706eaa7","slug":"police-caught-atm-card-thief-reward-of-rs-25000-was-announced-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : पुलिस ने पकड़ा एटीएम कार्ड चोर, 25000 का इनाम था घोषित, नकद और एटीएम कार्ड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : पुलिस ने पकड़ा एटीएम कार्ड चोर, 25000 का इनाम था घोषित, नकद और एटीएम कार्ड बरामद
Fri, 27 Dec 2024 10:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:54 PM IST
सार
कपसेठी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 25000 का इनामियां चोर हत्थे चढ़ा और उसके पास से 04 अदद एटीएम कार्ड और 18300 रूपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस की जीप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के तहत कपसेठी पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर 25000 के इनामियां अमरेश यादव को एसबीआई बैंक कपसेठी ओवरब्रीज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 04 अदद एटीएम कार्ड और 18300 रुपये नकद बरामद किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर 1 अक्टूबर को SBI बैंक शाखा कपसेठी के एटीएम से एक महिला व एक लड़की का एटीएम बदल कर रुपया निकाल लिया था।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कपसेठी थाने में बी एन एस की धारा 318(4),303(2),317(4) के तहत मुकदमा दर्ज है ।