{"_id":"6795029c7da8ca3cdf05352d","slug":"police-case-filed-against-lawn-operator-for-violating-adm-protocol-order-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एडीएम प्रोटोकॉल के आदेश का उल्लंघन पड़ा भारी, लॉन संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एडीएम प्रोटोकॉल के आदेश का उल्लंघन पड़ा भारी, लॉन संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 25 Jan 2025 08:56 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 25 Jan 2025 08:56 PM IST
सार
वाराणसी जिले की पुलिस ने लॉन संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।एडीएम प्रोटोकॉल के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुर थाने में चांदमारी, रिंग रोड स्थित कालिका धाम मैरिज लॉन के संचालक नितेश सिंह के खिलाफ थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्रवाई एडीएम प्रोटोकॉल के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में की गई है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
शिवपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सराय अधिनियम के प्रावधान का उल्लंघन किए जाने के कारण एडीएम प्रोटोकॉल ने पांच अक्तूबर 2024 को कालिका धाम मैरिज लॉन का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने आदेश दिया था। आदेश में कहा गया है कि जब तक लॉन का पंजीकरण न करा लिया जाए, तब तक उसका संचालन किसी परिस्थिति में न हो।
विज्ञापन
आदेश की प्रति लॉन संचालक को भी रिसीव कराई गई थी। इसके बावजूद लॉन संचालित होते हुए पाया गया। शिवपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि लॉन की वीडियोग्राफी करा कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लॉन सीज करने के लिए एडीएम प्रोटोकॉल को अलग से रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन