{"_id":"6172e0576825de5c381dd876","slug":"police-arrested-woman-who-stolen-precious-jewellery-from-beauty-parlor-when-came-for-facial-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ब्यूटी पार्लर में फेशियल कराने आई महिला ले भागी कीमती आभूषण, दूसरे दिन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ब्यूटी पार्लर में फेशियल कराने आई महिला ले भागी कीमती आभूषण, दूसरे दिन गिरफ्तार
Fri, 22 Oct 2021 09:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 22 Oct 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार महिला।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने आई महिला ने कीमती आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। तफ्तीश में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला को मोहनसराय गंगापुर तिराहे से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
धनंजय यादव की पत्नी सरोजा यादव का गोविंदपुर में ब्यूटी पार्लर है। सरोजा के अनुसार गुरुवार की शाम एक महिला फेशियल कराने के लिए आई थी। इसी बीच महिला ने कुछ सुंघा दिया, जिससे वह अचेत हो गई। होश में आने पर देखा कि मेरा मंगलसूत्र और पायल गायब था।
विज्ञापन
घटना की सूचना पति ने पुलिस को दी थी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला जंसा थाना अंतर्गत डीहगंजारी निवासी रूखसाना है, तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का मंगलसूत्र व पायल बरामद हुआ।
विज्ञापन