{"_id":"5bba15f0867a5514ac26eebc","slug":"police-arrested-two-people-with-fake-currency-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, 500-100 रुपये की जाली करेंसी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, 500-100 रुपये की जाली करेंसी बरामद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में पुलिस ने दो दिनों में दो जिलों से नकली नोट बनाने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शनिवार की रात को आजमगढ के रौनापार बाजार में नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। बरामद हुए रुपयों में पांच सौ और सौ रुपये के नए नोट शामिल हैं। गिरफ्त में आए दोनों लोग ठेके से पांच सौ रुपये की नकली नोट देकर शराब खरीद रहे थे।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सुभाष यादव निवासी निबिहवा गांव और राधेश्याम यादव निवासी आराजी अजगरा मगर्वी गांव के हैं। सुभाष यादव इस रैकेट का सरगना है। वह 20 हजार रुपये असली देकर एक लाख रुपये का नकली नोट लाया था। ज्यादातर रुपये इन सभी ने बाजारों में खपा दिए। शेष रकम खपाने की फिराक में घूम रहे थे।
सुभाष और राधेश्याम शनिवार की रात करीब दस बजे रौनापार बाजार में स्थित देशी शराब के ठेके से शराब खरीदा और दुकानदार को पांच सौ रुपये का नोट दिया। नोट नकली होने पर दुकानदार ने दूसरा नोट मांगा तो इन सभी ने दोबारा दूसरी नकली नोट थमा दिया। इसी बात पर सेल्समैन और इन दोनों के बीच नोंकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
शक होने पर सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ रौनापार गिरिजेश सिंह ने दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो इनके पास से 14,800 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। इसमें 500 के 12 नोट, 100 रुपये के 88 नोट शामिल हैं। साथ ही इनके पास से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। जिनका कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है।

मऊ में तीन की हुई थी गिरफ्तारी
बरामद नकली नोट
- फोटो : amar ujala
बता दें कि मऊ में एटीएस के सहयोग से पुलिस ने शुक्रवार की रात नकली नोट छापने वाले गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने तीनों के पास से 1.39 लाख 300 रुपये मूल्य के नकली नोट के साथ कलर प्रिंटर, तीन मोबाइल फोन, एक अदद लैपटॉप, बाइक और आधे कटे हाल में दस और बीस रुपये के स्टांप पेपर आदि बरामद किया था।
पुलिस गिरफ्त में आए मो. तालिब अंसारी और मो. उस्मान शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मऊ के निवासी हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि नकली नोट छापने का काम शहर कोतवाली क्षेत्र के मलिक ताहिरपुरा मुहल्ला निवासी मो. मंसूर करता है।
इस पर शुक्रवार की रात ढाई बजे के करीब एटीएस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से मलिक ताहिपुरा मोहल्ला निवासी मो. मंसूर के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घर से छपी नकली नोट एक लाख उनतालिस हजार तीन सौ रुपये की शक्ल में बरामद किए।