{"_id":"5f610451368cab54f80878d6","slug":"police-arrested-the-youth-who-gave-information-about-placing-a-bomb-in-the-civil-court-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले का दंश झेल चुकी वाराणसी के दीवानी कचहरी में दी बम रखने की सूचना, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले का दंश झेल चुकी वाराणसी के दीवानी कचहरी में दी बम रखने की सूचना, फिर...
Tue, 15 Sep 2020 11:43 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के दीवानी कचहरी परिसर में बम रखे जाने की सूचना से मंगलवार को हड़कंप मच गया। जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी, उसकी लोकेशन का पता लगा कर पुलिस ने शिवपुर थाना के चमांव कोइरान बस्ती निवासी नंदकेश्वर मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। नंदकेश्वर से पूछताछ में सामने आया कि उसने शरारत में बम रखने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
दीवानी कचहरी आतंकी हमले का दंश झेल चुकी है। मंगलवार सुबह 112 नंबर पर फोन कर किसी ने सूचना दी कि कचहरी परिसर में बम रखा गया है। सूचना के आधार पर बम निरोधक दस्ते और पुलिस-पीएसी के जवानों ने कचहरी का चप्पा-चप्पा खंगाल डाला, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। वहीं, न्यायालय सुरक्षा चौकी प्रभारी तरुण कुमार कश्यप की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद सर्विलांस के जरिये गलत सूचना देने वाले नंदकेश्वर को पकड़ लिया गया। एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की मानसिक स्थिति ठीक है और वह नशे में भी नहीं था। उसने पुलिस को परेशान करने के लिए जानबूझकर कॉल की थी। युवक के खिलाफ प्रभावी तरीके से विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
स्विच ऑफ कर दिया था मोबाइल
पुलिस ने नंदकेश्वर के नंबर पर कॉल कर बम के बारे में पूछना शुरू किया तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। बाद में उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।