{"_id":"5fdde1108ebc3e3ec95ff495","slug":"police-arrested-the-accused-ran-away-with-teenager-girl-in-ghazipur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने धरा
Sat, 19 Dec 2020 04:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 19 Dec 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली के एक इलाके से चार दिन पहले बहला-फुसलाकर किशोरी को ले जाने के मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 15 दिसंबर को गांव की एक किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को स्थानीय जंक्शन से धर-दबोचा। साथ ही किशोरी को बरामद कर लिया। कोतवाली लेकर आने के बाद पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ में जुट गई। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन