{"_id":"5f0abf7f0aeffc4bdd7e925a","slug":"police-arrested-one-person-for-selling-meat-of-banned-animal-five-absconding-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रतिबंधित पशु का मांस बेचते एक गिरफ्तार, पांच फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रतिबंधित पशु का मांस बेचते एक गिरफ्तार, पांच फरार
Sun, 12 Jul 2020 01:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
सरकार की सख्ती के बाद भी प्रतिबंधित पशु के मांस की बिक्री जौनपुर जिले में नहीं थम रही है। सरायख्वाजा और शाहगंज के बाद अब केराकत में प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पांच अन्य साथी फरार हो गए। उनकी पहचान कर पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
केराकत के मुर्की गांव में शनिवार की देर शाम कुछ लोग गांव के सिवान में मांस बेच रहे थे। सूचना पाकर सरकी चौकी प्रभारी राजनारायण चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक हत्थे चढ़ा। उसके पास से 60 किलो मांस, चाकू, रेती, तराजू-बाट आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक की पहचान शमशीर आलम के रूप में हुई। पूछताछ में उसने पांच अन्य साथियों का नाम बताया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है। गिरफ्तार तस्कर को संबंधित धाराओं में कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया है। उसके पांच अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।