{"_id":"5d2cb76f8ebc3e6c935cea83","slug":"police-arrested-one-criminal-in-encounter-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-बदमाशों के बीच तड़ातड़ चली गोलियां, एक गिरफ्तार और साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-बदमाशों के बीच तड़ातड़ चली गोलियां, एक गिरफ्तार और साथी फरार
Tue, 16 Jul 2019 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार रात आठ बजे सरायमीर थाने के शेरवा गांव के पास हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश के पास से एक पिस्टल, कारतूस, रूपये, बाइक, एटीएम कार्ड आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन
घायल बदमाश अंगद राजभर है। वह बरदह थाना क्षेत्र के डेढ़दुआर गांव का निवासी है। अंगद पेशेवर अपराधी है। लूट-हत्या के प्रयास सहित करीब दस से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। उस पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसओ दीदारगंज धमेंद्र सिंह देर शाम को क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर उधर से गुजरे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो फायर कर भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
सरायमीर थाने के शेरवा गांव के पास बदमाश घिर जाने पर बदमाशों ने फिर से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अंगद गोली लगने से घायल हो गया और उसका साथी फरार हो गया। एसपी ग्रामीण के मुताबिक अंगद को तीन से अधिक गोलियां लगी हैं। उसे अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। एसपी के मुताबिक बदमाश लूट या अन्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे।