पुलिस-बदमाशों के बीच तड़ातड़ चली गोलियां, एक गिरफ्तार और साथी फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार रात आठ बजे सरायमीर थाने के शेरवा गांव के पास हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश के पास से एक पिस्टल, कारतूस, रूपये, बाइक, एटीएम कार्ड आदि बरामद हुआ है।
घायल बदमाश अंगद राजभर है। वह बरदह थाना क्षेत्र के डेढ़दुआर गांव का निवासी है। अंगद पेशेवर अपराधी है। लूट-हत्या के प्रयास सहित करीब दस से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। उस पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई है।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसओ दीदारगंज धमेंद्र सिंह देर शाम को क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर उधर से गुजरे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो फायर कर भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा कर लिया।
सरायमीर थाने के शेरवा गांव के पास बदमाश घिर जाने पर बदमाशों ने फिर से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अंगद गोली लगने से घायल हो गया और उसका साथी फरार हो गया। एसपी ग्रामीण के मुताबिक अंगद को तीन से अधिक गोलियां लगी हैं। उसे अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। एसपी के मुताबिक बदमाश लूट या अन्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे।