सात जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, किए लूट के बड़े खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना गाजीपुर का 50 हजार का इनामी बदमाश शिवम सिंह को शहर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को शहर के पीजी कालेज के पास उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर किया गया है।
बदमाशों के पास से लूट की ब्रेजा कार, दो पिस्टल, तीन तमंचा और एक बाइक बरामद हुई है। बुधवार शाम पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर आजमगढ़, सुल्तानपुर, मऊ, देवरिया, बलिया, चंदौली और गाजीपुर में हत्या, लूट, रंगदारी के मुकदमे दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें : पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता
जिसमें गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी शिवम सिंह पर 50 हजार का इनाम था। वहीं पुलिस की गिरफ्त में इमरान अंसारी, नसीम अंसारी उर्फ मब्बल, विशाल सिंह उर्फ गप्पू सिंह, विनीत यादव हैं।
शिवम सिंह पर सातों जिलो में 23 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दो दिन पहले चंदौली जिले में व्यापारी को गोली मारकर उसकी ब्रेजा कार और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। इमरान अंसारी पर लगभग 26 मुकदर्म दर्ज हैं। विनीत यादव पर 29 मुकदमे दर्ज हैं। नसीम अंसारी पर पांच मुकदमे दर्ज है।
ये भी पढ़ें : ऑनलाइन भेजिए भाई-बहन के प्यार की निशानी, इंटरनेट पर राखी की ऑनलाइन खरीदारी-डिलिवरी की सुविधा