{"_id":"617cfa67b9885079a718ecfb","slug":"police-arrested-man-for-hoisted-pakistani-flag-at-home-raised-pakistan-zindabad-slogans-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दर्जी ने अपनी दुकान पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दर्जी ने अपनी दुकान पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 30 Oct 2021 06:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 30 Oct 2021 06:31 PM IST
सार
वाराणसी में शुक्रवार की शाम एक युवक ने दुकान पर पाकिस्तानी झंडा फहराया। आरोप रहा कि उसने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी की। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और शनिवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा लहराने वाला गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के भवानीपुर गांव में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दुकान पर पाकिस्तानी झंडा फहराने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को दर्जी को गिरफ्तार किया। वहीं युवक के कब्जे से पाकिस्तानी झंडा भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से कमजोर है और दर्जी का काम करता है।
विज्ञापन
राजातलाब थाना अंतर्गत भवानीपुर गांव के रहने वाले शेखू का पुत्र मोहम्मद ताज (22) दर्जी का काम करता है। शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद मोहम्मद ताज ने अपनी दुकान पर पाकिस्तानी झंडा लगा दिया। जब आसपास के लोगों ने देखा और विरोध किया तो उनसे कहासुनी भी की।
विज्ञापन
माहौल तल्ख होते देख ग्रामीणों ने जक्खिनी चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहम्मद ताज के घर से झंडा उतरवाया और कब्जे में लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मोहम्मद ताज ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
पढ़ेंः जौनपुर में पटाखा बनाते समय धमाका, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मोहम्मद ताज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उसने मजहब का ख्याल करते हुए खुद के कपड़े से झंडा तैयार किया था। दुकान पर झंडा लगाते ही उसे तुरंत उतरवा दिया गया था।
इधर, माहौल तल्ख देख राजातालाब पुलिस ने गांव में पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी झंडा भी बरामद किया गया। पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच कर रही है।
इधर, माहौल तल्ख देख राजातालाब पुलिस ने गांव में पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी झंडा भी बरामद किया गया। पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच कर रही है।