{"_id":"606d99598ebc3e59012baaf4","slug":"police-arrested-five-thousand-rewarded-crook-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: लूट में फरार पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: लूट में फरार पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Wed, 07 Apr 2021 05:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 07 Apr 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में बड़ागांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात 12 बजे बाबतपुर स्थित एक होटल के पास से लूट में फरार एक अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट का मोबाइल, 315 बोर का अवैध देशी तमंचा, एक कारतूस, 3500 रुपये और और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
पिंडरा के सीओ भिषेक पांडेय ने बताया कि थानाध्यक्ष बड़ागांव मुरली धर को मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दल्लीपुर गांव निवासी रोडवेज कर्मी अरुण चौबे के साथ 20 नवंबर 2020 को लूट की घटना में शामिल एक अपराधी बाबतपुर स्थित होटल के पास खड़ा है। अपराधी वाराणसी के सिंधौरा थाना क्षेत्र के अमौत का रहने वाला है, जिसका नाम मोहित राजभर है। इसके ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने उप निरीक्षक अजय कुमार यादव, उप निरीक्षक अनिल कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर घेराबंदी कर ली। इसके बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन