{"_id":"5f9a3ea58ebc3e9bab1b88e4","slug":"police-arrested-50-thousand-prize-criminal-after-encounter-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चंदौली में पुलिस की मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चंदौली में पुलिस की मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Thu, 29 Oct 2020 09:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Oct 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले में अपराधियो के हौसलों को पस्त करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। गुरुवार की सुबह में बलुआ पुलिस क्षेत्र में जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक इनामी बदमाश बाइक से कही जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर बलुआ थाने की पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस की गाड़ी पर फायर कर दिया। पुलिस की गाड़ी पर कुल तीन गोलियां लगी। इसके बाद बदमाश कैली की ओर भागने लगा। सूचना पर अलीनगर थाने और मुगलसराय कोतवाली की पुलिस ने दूसरी तरफ से बदमाश को घेर लिया।
विज्ञापन
कैली के पास तीन थानों की फ़ोर्स ने बदमाश को घेर लिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। पकड़े गए बदमाश की पहचान आशुतोष यादव उर्फ छिटकु के रूप में हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि बदमाश पर 50 हजार रुपये का इनाम था। जिले व बिहार में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पकड़ा गया बदमाश चंदौली कोतवाली क्षेत्र के धूरीकोट में हुई हत्या में भी शामिल था।