{"_id":"5b8417cc42c792465274b3b2","slug":"police-arrest-hardcore-criminal-who-came-varanasi-for-study","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस आया था बीसीए करने, बन गया कुख्यात अपराधी, इनामी बदमाश की 12 गर्ल फ्रेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस आया था बीसीए करने, बन गया कुख्यात अपराधी, इनामी बदमाश की 12 गर्ल फ्रेंड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
दो साल से वांछित था, मंडुवाडीह थाने से घोषित था इनाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के बाद वाराणसी पुलिस ने एक ऐसे इनामी बदमाश को पकड़ा है, जिसने 12 गर्लफ्रेंड बना रखी थीं। अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर वह इनको ब्लैकमेल कर रुपये भी ऐंठता था। सभी गर्लफ्रेंड अच्छे घरों से हैं। इस बदमाश के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, बलवा सहित अन्य आरोपों में नौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
जेपी मेहता स्कूल तिराहे के समीप रविवार रात को हल्की मुठभेड़ के बाद कैंट पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश मिर्जापुर के चुनार थाना के सोनवरसा निवासी कार्तिक प्रकाश सिंह उर्फ गोपाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि कार्तिक बीसीए करने के लिए वाराणसी आया था लेकिन अपराधियों के संपर्क में आकर अपराध करने लगा।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्तिक का मोबाइल खंगालने पर पता लगा कि उसने झांसा देकर 12 गर्ल फ्रेंड बना रखी हैं। गर्ल फ्रेंड की अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर वह उन्हें ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठता था। पूछताछ में कार्तिक ने माना कि तीन युवतियों को छोड़कर बाकी नौ के वह नियमित संपर्क मेें रहता था।

साथी राहुल भी चढ़ा हत्थे
दो साल से वांछित था, मंडुवाडीह थाने से घोषित था इनाम
- फोटो : amar ujala
कार्तिक के साथ उसका साथी नरिया का राहुल गौड़ भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, 4500 रुपया, मोबाइल और बाइक बरामद कर सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार इस गिरोह का सरगना ककरमत्ता निवासी प्रवीण मिश्रा है, जबकि सदस्य के तौर पर अमित सिंह और शहजादे चिह्नित हैं।
एसपी सिटी के अनुसार रविवार आधीरात को पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान जेपी मेहता तिराहा के समीप बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उनमें से एक ने फायरिंग कर दी। दोनों को घेर कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कार्तिक और राहुल नरिया निवासी अपने दोस्त अमित सिंह से मिलने जा रहे थे। कार्तिक 2016 से वांछित था और मंडुवाडीह थाने से उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। एसपी सिटी ने बताया कि कैंट इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय और उनकी टीम को सम्मानित करने के लिए एसएसपी को संस्तुति की गई है।

गर्ल फ्रेंड का बनाता था वीडियो क्लिप और करता था ब्लैकमेल
एसपी सिटी ने बताया कि कार्तिक का मोबाइल खंगालने पर पता लगा कि उसने झांसा देकर 12 गर्ल फ्रेंड बना रखी है। अपनी गर्ल फ्रेंड की अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर वह उन्हें ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठता था। सभी युवतियां अच्छे घरों की बताई गई है। कार्तिक ने बताया कि तीन युवतियों को छोड़कर बाकी नौ के नियमित संपर्क मेें वह रहता था।