फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrest a person who drinking wine at public place, person raise for hail

सार्वजनिक स्थान पर पी रहे थे शराब, पकड़ा तो मचाया हंगामा

Sun, 01 Jan 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 01 Jan 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
police arrest a person who drinking wine at public place, person raise for hail
सीओ कैंट ने नौ लोगों को डाला हवालात में, 14 बाइक सीज - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी शहर के पांडेयपुर क्षेत्र में शनिवार की रात करीब एक बजे सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे तीन लोगों को कैंट पुलिस पकड़ कर थाने ले आई। इसके थोड़ी ही देर बाद लगभग 50 की संख्या में लोग बाइक से कैंट थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे सीओ कैंट ने फोर्स के साथ हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। इस दौरान हंगामा करने वालो में से छह लोग और 14 बाइक पुलिस के हाथ लगी।
पकड़े गए लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान करते हुए पुलिस ने सभी बाइक सीज कर दी है। बताया जाता है कि हंगामा कर रहे लोग सत्ताधारी दल से जुड़े हैं और पुलिसकर्मियों को अपने रसूख के दम पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दे रहे थे।
विज्ञापन

खजुरी के अमरदीप सिंह, पांडेयपुर के कामेश्वर चौहान और नई बस्ती के राहुल सोनकर पांडेयपुर में देर रात शराब पी रहे थे।
गश्त पर निकली कैंट पुलिस तीनों को थाने ले आई। इसके थोड़ी ही देर बाद कई बाइक से पहुंचे लोगों ने तीनों को छोड़ने की मांग करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी तो सीओ कैंट राजकुमार यादव पहुुंचे।
सीओ ने उपद्रवियों को दौड़ाया तो कई भाग निकले जबकि पांडेयपुर के अनुराग यादव, हिमांशु पांडेय, बबलू चौहान, विक्रम पटेल, दौलतपुर के आशुतोष सिंह और हुकुलगंज के राहुल यादव पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंट ने बताया कि सभी नौ का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है और बाइक सीज कर दी गई है। हिरासत में लिए गए लोगों और उनके साथियों को पाबंद भी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed