फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Poet Subhash Rai receives Shukdev Singh Memorial Award at BHU

Varanasi News: बीएचयू में कवि सुभाष राय को मिला शुकदेव सिंह स्मृति सम्मान

Sat, 25 Jul 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Poet Subhash Rai receives Shukdev Singh Memorial Award at BHU
वाराणसी में शुक्रवार को बीएचयू  समाजिक विज्ञान संकाय में आयोजित  प्रो शुकदेव सिं​ह  सृमति सम्मा - फोटो : Archive
वाराणसी। बीएचयू में शुक्रवार को कवि सुभाष राय को शुकदेव सिंह स्मृति सम्मान दिया गया। बीएचयू के प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल, प्रो. सदानंद शाही, आचार्य रामचंद्र शुक्ल की पाैत्री डाॅ. मुक्ता आदि ने सम्मानित किया। सुभाष राय ने बताया कि दक्षिण की कवयित्रियां शिव और विष्णु की उपासना करती हैं। जहां कभी स्त्रियों और शूद्रों को मंदिर जाने के मनाही थी। इस दमन के खिलाफ कोई उनके साथ नहीं आया। तब उन्होंने स्वयं ईश्वर को ढूंढने के लिए गीत गाया। अक्क कहती हैं तुम मुझे प्रेम करते हो और मेरे पास नहीं आना चाहते तो मैं तिलक लगाकर आऊंगी और लड़ मरूंगी।
विज्ञापन

अंडाल कहती हैं कि तुम मेरे पास क्यों नहीं आते प्रेम नहीं करते तो आकर कहो। ये अधिकार जताने वाली बातें हैं जो उत्तर भारत में नहीं दिखतीं। अंडाल के गीत तमिलनाडु में प्रतिबंधित हैं। बीएचयू के महिला अध्ययन और विकास केंद्र और कबीर विवेक परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्र के समन्वयक प्रो. आशीष त्रिपाठी ने सुभाष राय की दो प्रमुख किताबों पर चर्चा करते हुए बताया कि पितृसत्ता और स्त्री रचना को देखने का नजरिया इसमें दिया गया है।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में प्रो. काशीनाथ सिंह और अशोक वाजपेयी शामिल रहे। अध्यक्षता करते हुए प्रो. अवधेश प्रधान ने कहा भक्ति साहित्य के अध्ययन से हमें पता चलता है कि सांस्कृतिक एकता का निर्माण कविता के माध्यम से हुआ। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रज्ञा पारमिता और संचालन डॉ. किंगसन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed