फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PNG will reach 500 homes in two months

दो महीने में 500 घरों तक पहुंचेगी पीएनजी

Sat, 21 Jan 2017 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 21 Jan 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
PNG will reach 500 homes in two months
सीएनजी

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों के लिए दोहरी खुशखबरी है। दो महीने बाद यानी अप्रैल, 2017 से पायलट प्रोजेक्ट के पहले चरण में बीएचयू, डीएलडब्ल्यू और शिवपुर क्षेत्र के 500 चुनिंदा घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सप्लाई दने की तैयारी है। अन्य महानगरों की तरह यहां के लोग अप्रैल से ही सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों से यात्रा भी कर सकेंगे। गैस अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड (गेल) केआधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इसके लिए वाराणसी में दो जगह सीएनजी स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 दिसंबर को डीरेका मैदान से ऊर्जा गंगा नामक परियोजना की शुरुआत की थी।


 काशी में पाइप लाइन से घर-घर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंचाने के लिए शुरुआत में जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइप लाइन से टैंकरों के जरिए बनारस में गैस की आपूर्ति की जाएगी। ऊर्जा गंगा परियोजना दिसंबर, 2018 में पूरी होनी थी लेकिन अब इसे नौ महीने पहले अर्थात मार्च, 2018 से पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा। फूलपुर (इलाहाबाद) से मेन गैस पाइप लाइन पिंडरा तक बिछाने का काम शुरू हो गया है। सीएनजी स्टेशन बनाने के लिए जमीन की तलाश अंतिम चरण में है। गेल के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए प्रशासन, अग्निशमन विभाग, सिंचाई, एनएचएआई से अनुमति लेने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन



बता दें कि गेल जगदीशपुर से पश्चिम बंगाल के हल्दिया तक 2620 किमी लंबी पाइपलाइन बिछा रहा है। गेल के निदेशक (परियोजना) आशुतोष कर्नाटक ने बताया कि पूर्वी भारत के सात शहरों में वाराणसी में सबसे पहले सीएनजी की आपूर्ति होगी। क्षेत्रीय स्तर पर काम देख रहे गेल के उपप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा का कहना है कि गैस पाइप लाइन का काम तेज गति से चल रहा है। तय अवधि में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed