{"_id":"60d84b478ebc3e33212456ee","slug":"pnb-bank-manager-murder-case-varanasi-police-searching-for-rewarded-criminal-13-accused-have-been-arrested-so-far","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक हत्याकांड: पुलिस को छका रहा 50 हजार का इनामी, 13 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक प्रबंधक हत्याकांड: पुलिस को छका रहा 50 हजार का इनामी, 13 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
Sun, 27 Jun 2021 03:26 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 27 Jun 2021 03:26 PM IST
सार
गिरोह के सरगना मऊ के मधुबन निवासी आलोक राय, गाजीपुर निवासी शूटर राजू पंडित सहित 13 आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है। मात्र एक आरोपी धीरेंद्र सिंह ही फरार चल रहा है।
विज्ञापन
नौ जून को हुई थी शाखा प्रबंधक फूलचंद्र राम की हत्या कर लूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के करखियांव पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक फूलचंद्र राम की हत्या कर लूट करने वाले गिरोह के 13 आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं 50 हजार का इनामी शूटर धीरेंद्र सिंह अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका। गाजीपुर और वाराणसी ग्रामीण पुलिस की फूलपुर थाने की टीम लगातार उसके लोकेशन में दौड़ भाग कर रही हैं।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों की भी धड़कन बढ़ी हुई है कि अब तक साढ़े सात लाख रुपये का मिलान नहीं हो सका है। 47 लाख की रकम में अब तक फूलपुर पुलिस ने साढ़े 39 लाख बरामद कर लिया है। शेष लूट की रकम शूटर धीरेंद्र सिंह के पकड़े जाने के बाद मिल सकती है।
विज्ञापन
नौ जून को पिंडराई गांव के समीप जौनपुर के कुसिया गांव निवासी फूलचंद्र राम को ठगने और 47 लाख की रकम लूटने के चक्कर में स्कार्पियो में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गिरोह के सरगना मऊ के मधुबन निवासी आलोक राय, गाजीपुर निवासी शूटर राजू पंडित सहित 13 आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है। मात्र एक आरोपी धीरेंद्र सिंह ही फरार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार शूटर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
ऑडिट रिपोर्ट पर होगा कार्रवाई पर फैसला
पंजाब नेशनल बैंक की करखियांव और मड़ियाहूं शाखा से बिना किसी कागजात के 47 लाख रुपये निकाले जाने की घटना के बाद अब बैंक की शाखाओं में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पीएनबी के सर्किल प्रमुख राजेश कुमार का कहना है कि वाराणसी परिक्षेत्र की शाखाओं में पहले की अपेक्षा बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। बिना किसी कागजात के रुपये निकाले जाने के मामले में ऑडिट जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई होगी।