काशी में जल्द बने कन्वेंशन सेंटर इसके लिए पीएमओ ने किया यह पहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण का जिम्मा जापाना सरकार ने ले लिया है। पीएमओ ने पीएमओ ने जापान सरकार से किया आग्रह है कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो।
यह कन्वेंशन सेंटर के सांस्कृतिक विरासतों को संजोने के लिए बनाया जाना है। बता दें कि पहले जापान के सहयोग से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण नगर निगम को कराना था लेकिन अब निर्माण संबंधी जिम्मेदारी भी जापान की एजेंसी ही उठाएगी।
नगर निगम प्रेक्षागृह को कन्वेंशन सेंटर के रूप में विकसित किया जाना है। इस विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर के लिए जापान ने वित्तीय मदद की स्वीकृति पहले ही दे दी थी। नगर निगम ने 70 करोड़ रुपये की इसकी डीपीआर बनाई थी लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हो पाया है।
अब पीएमओ की पहल पर इसकी फंडिंग के साथ ही निर्माण की जिम्मेदारी भी जापान सरकार उठाएगी। निगम सूत्रों का कहना है कि अब जापान सरकार की तरफ से नए सिरे इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी।
इस सिलसिले में जायका के आर्किटेक्ट और इंजीनियर तीन बार नगर निगम प्रेक्षागृह का दौरा कर चुके हैं। अभी 20 दिन पहले भी जापान के आर्किटेक्ट और प्रशासनिक अधिकारियों ने जायका, नगर निगम, सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया था।
ऐसा होगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर
महापौर के सलाहकार राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि यह कन्वेंशन सेंटर विश्वस्तरीय होने के साथ ही पर्यटन के दृष्टि से बेहद उपयोगी होगा। पीएमओ की पहल पर जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।