{"_id":"699ea25f6830519b46031bef","slug":"pmo-team-inspected-ropeway-project-and-asked-when-it-could-be-started-in-varanasi-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पीएमओ की टीम ने देखा रोपवे प्रोजेक्ट, पूछा- कब तक शुरू कर सकते हैं; वृद्धाश्रम का काम भी देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पीएमओ की टीम ने देखा रोपवे प्रोजेक्ट, पूछा- कब तक शुरू कर सकते हैं; वृद्धाश्रम का काम भी देखा
Wed, 25 Feb 2026 12:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:49 PM IST
सार
Varanasi News: पीएमओ कार्यालय से वाराणसी पहुंची टीम ने रोपवे प्रोजेक्ट को देखा। इस दौरान टीम ने कहा कि कब तक शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही टीम ने रामनगर में वृद्धाश्रम का काम भी देखा।
विज्ञापन
रोपवे स्टेशन और कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीएमओ कार्यालय से मंगलवार को एक टीम काशी पहुंची। टीम ने अफसरों के साथ शहर में चल रहे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट देखे। रोपवे पर फोकस किया। टीम ने पूछा कि इसे कब तक शुरू कर सकते हैं। कार्यदयी संस्था ने बताया कि कैंट, काशी विद्यापीठ और रथयात्रा का काम लगभग पूरा हो गया है। यह सारी कवायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्च में संभावित काशी के दौरे को लेकर हो रही है।
विज्ञापन
पीएमओ से आई टीम ने रोपवे के अलावा रामनगर में वृद्धाश्रम का काम भी देखा। वृद्वाश्रम किस तरह से संचालित होगा और कैसे काम करेगा। इस बारे में पूछा। बताया कि पीपीपी मॉडल पर चलेगा और संस्था का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने नगर निगम के नए सदन भवन के मॉडल को देखा और उसके बारे में बात की। कितने दिन में उसे तैयार कर लिया जाएगा। एसटीपी और सीवर व पेयजल योजनाओं के बारे में बात की। इस दौरान जिले के कुछ अफसरों की टीम भी उनके साथ रही।
विज्ञापन