{"_id":"6712c16e8e045bc1eb044064","slug":"pm-will-gift-projects-worth-more-than-rs-6600-crore-varanasi-news-c-20-vns1021-763202-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 6600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का गिफ्ट देंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 6600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का गिफ्ट देंगे पीएम
विज्ञापन
20 अक्तूबर को काशी पहुंचने पर पीएम के भव्य स्वागत की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को अपराह्न लगभग एक बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आएंगे। दीपावली के पूर्व ही दीपावली गिफ्ट के रूप में काशी सहित देशवासियों को 6600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय गुलाब बाग में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद दूसरी बार एवं हरियाणा चुनाव में लगातार तीसरी बार पार्टी की बंपर जीत के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। हवाई अड्डे से निकल कर प्रधानमंत्री हरहुआ गाजीपुर रिंग रोड पर स्थित नव निर्मित शंकरा आई हॉस्पिटल जाएंगे। आंखों के इस अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री वहीं एक हजार से भी ज्यादा लोगों से संवाद करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से सिगरा स्थित स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स पहुंचेंगे। जहां हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर प्रधानमंत्री बाबतपुर हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
बाबतपुर से सिगरा तक भाजपा ने की स्वागत की तैयारी
भाजपा ने बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर सिगरा स्टेडियम तक पीएम के स्वागत की तैयारी की। हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार पार्टी को मिली जीत एवं जम्मू-कश्मीर में पार्टी के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के स्वागत की व्यापक योजना बनाई है। प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर बाबतपुर में कार्यकर्ता ढोल नगाड़े, डमरू, शंखनाद के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत करेंगे। वाजिदपुर तिराहे पर भव्य स्वागत करेंग। इसी तरह अतुलानंद तिराहे पर शिवपुर विधानसभा के कार्यकर्ता पीएम मोदी का भव्य स्वागत करेंगे।
पार्टी के झंडों एवं झंडियों से सज रहे चौराहे और तिराहे
प्रधानमंत्री के काशी आगमन के पहले उनके यात्रा मार्ग एवं प्रमुख चौराहों को पार्टी के झंडों से सजाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के स्वागत एवं अभिनंदन में 500 से अधिक छोटी बड़ी होर्डिंग लगाई जा रही है। जिसपर प्रधानमंत्री को हरियाणा जीत की बधाई एवं काशी वासियों को स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स के लिए धन्यवाद दिया गया है।