फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM 'will call on rickshaws' gift of

पीएम देंगे ‘रिक्शा ऑन कॉल’ की सौगात

Sun, 01 May 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 01 May 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
PM 'will call on rickshaws' gift of
ई-रिक्शा बाटेंगे पीएम मोदी
शहर के लोगों को अब टैक्सी के लिए ट्रेवल्स कंपनियों के दफ्तर नहीं जाना होगा। महज एक फोन कॉल पर ई-रिक्शा उनकी सेवा में हाजिर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यहां ‘रिक्शा ऑन कॉल’ सुविधा की शुरुआत करेंगे। पीएम यहां अपने संसदीय क्षेत्र में एक साथ दो योजनाओं की शुरुआत करेंगे। भारतीय माइक्रो क्रेडिट (बीएमसी) के सहयोग से एक हजार ई- रिक्शा बांटने के साथ ही वे सुधांशु मेहता फाउंडेशन की मदद से 11 निषादों को ईको फ्रेंडली नाव देंगे।
विज्ञापन



बीएमसी के सलाहकार प्रवीण सिंह ने बताया कि भारत में पहली बार ओला कैब बनारस में रिक्शा आन कॉल के नाम से आनलाइन ई-रिक्शा की बुकिंग करेगी। साथ ही सभी पंजीकृत रिक्शा पर मोबाइल एप के जरिए बुकिंग और आनलाइन पेमेंट की सुविधा भी दी जाएगी। पैडल रिक्शा लेकर ई रिक्शा देने के पीछे बीएमसी के अधिकारियों का तर्क है कि इससे एक तो शहर की ट्रैफिक को रफ्तार मिलेगी, वहीं दूसरी ओर पैडल रिक्शावान जहां एक दिन में 300 से चार सौ रुपये कमाते हैं, वे ई- रिक्शा से 1000 से 1200 रुपये रोजाना कमाएंगे।
विज्ञापन



पीएम सुबह दिल्ली से चलकर पूर्वाह्न 10:50 बजे बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से पांच मिनट बाद ही हेलीकाप्टर से बलिया रवाना हो जाएंगे। वहां से दोपहर दो बजकर दस मिनट पर डीरेका आएंगे। दोपहर 2:20 से अपराह्न तीन बजे तक महज 40 मिनट पीएम फुर्सत में होंगे। यही वह समय होगा जब पीएम लंच लेंगे और उसके बाद फिर अलग-अलग कार्यक्रमों में व्यस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईजी जोन एसके भगत ने कहा कि रविवार को बाहरी जिलों से शहर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग होनी चाहिए। लोगों से उनके शहर में आने का कारण भी पूछें। उधर, पीएम के ज्ञान प्रवाह जाने को लेकर कमिश्नर ने कहा कि संबंधित विभाग सामनेघाट से पुल निर्माण के लिए एकत्र की गई सामग्री को वहां से हटवा दें। किसी भी तरह की निर्माण सामग्री वहां नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed