{"_id":"62718871ff1e3d62515ff3c2","slug":"pm-visited-kashi-30-times-in-seven-years-varanasi-news-vns6516655178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने सात साल में 30 बार किया काशी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने सात साल में 30 बार किया काशी का दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2014 में नरेंद्र मोदी गुजरात के विकास मॉडल पर सवार होकर वाराणसी आए थे। मोदी काशी के सांसद बने और प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुए। पीएम जब काशी की संस्कृति व सभ्यता से मिलते जुलते जापान के प्राचीन शहर क्योटो गए तब देश में काशी की क्योटो की तर्ज पर विकास की चर्चा तेज हुई थी। यही नहीं कई देशों के राष्ट्र अध्यक्षों को मोदी वाराणसी लेकर आए। पीएम ने बनारस में विकास की नींव रखनी शुरू की। 2014 से 2021 तक मोदी करीब 30 बार वाराणसी आ चुके हैं। जब भी अपने संसदीय क्षेत्र आए करोड़ों की सौगात देकर गए है। इसके अलावा भी वे कई बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रवासियों के साथ संवाद और विकास कार्यों की शुरुआत कर चुके हैं। 2014 से 2017 तक विकास का सफर तेज रहा, लेकिन 2017 में जैसे ही उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार आई तब डबल इंजन की सरकार ने विकास के कामों की रफ्तार बढ़ा दी। वाराणसी में 7 साल में कई बदलाव दिखे। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में कई बड़ी योजनाओं पर काम चल रहा है तो कई योजनाएं आकार ले चुकी हैं।
2014 से 2021 तक सात साल में लगभग 310 योजनाएं लोकार्पित हुईं। जो करीब 1 खरब, 58 अरब, 95 करोड़ , 28 लाख रुपए की हैं। वहीं 23 दिसंबर 2021 तक 162 योजनाएं का शिलान्यास किया जा चुका है। जिसकी लागत लगभग 41 अरब 74 करोड़ 13 लाख है। पूर्वांचल के कई जिलों में दशकों से लंबित योजनाएं भी पूर्ण होकर लोकार्पित हो चुकी हैं। जो आने वाले समय में पूर्वांचल के विकास को गति प्रदान करेंगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम, स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, पर्यटन, यातायात, गंगा, घाट, रिंग रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण, फ्लाईओवर, आवास , शौचालय जैसे कई काम हुए हैं। वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल के लोगों का जीवन सरल और सुगम हुआ है।