फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM's dream project transport in ganga facing land problem

पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए चाहिए 30 एकड़ जमीन, मिली एक इंच भी नहीं

Mon, 10 Jul 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 10 Jul 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
PM's dream project transport in ganga facing land problem
गंगा में जल परिवहन योजना - फोटो : अमर उजाला
गंगा में हल्दिया से वाराणसी के बीच प्रस्तावित जल परिवहन योजना में फंसा जमीन का पेच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद भी अब तक नहीं सुलझ पाया है।
विज्ञापन


पीएम के संसदीय क्षेत्र के रामनगर में निर्माणाधीन मल्टी मॉडल टर्मिनल सहित उससे जुड़े अन्य विकास कार्यों के लिए जरूरी 30 एकड़ जमीन जल्द उपलब्ध न कराई गई तो पूर्वांचल की यह बड़ी योजना अधर में लटक सकती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के अपने पहले दौरे में ही जिला प्रशासन को निर्देश दिया था कि जमीन अधिग्रहण में आ रहे गतिरोध को जल्द से जल्द दूर कराया जाए लेकिन आईडब्ल्यूएआई (इनलैंड वाटरवेज अथारिटी ऑफ इंडिया) को अब तक एक इंच भी जमीन नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि,पहले दौरे में मुख्यमंत्री ने जल परिवहन से जुड़ी योजनाओं पर तकरीबन डेढ़ घंटे बैठक की थी। सीएम के निर्देश पर जिम्मेदार अधिकारियों ने दो-चार दिन में जमीन अधिग्रहण का मसला हल करा लिए जाने का भरोसा दिलाया था लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है।

इतना ही नहीं, दोबारा दौरे पर काशी आए सीएम ने जलपरिवहन योजना के बारे में पूछा तो बता दिया गया कि सब कुछ अच्छा चल रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि जमीन अधिग्रहण मामले में अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

आईडब्ल्यूएआई के अनुसार, मल्टी मॉडल टर्मिनल के अलावा गोदाम और जिउनाथपुर रेलवे स्टेशन के लिए पटरी बिछाई जानी है। जल परिवहन के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की जानी हैं।

मामले में आईडब्ल्यूएआई के परियोजना निदेशक प्रवीर पांडेय ने बताया कि जलपरिवहन विकास के लिए जरूरी जमीन के अधिग्रहण में दिक्कत अब तक दूर नहीं हो पाई है। जब तक जमीन नहीं मिलेगी तब तक आगे का काम शुरू नहीं हो पाएगा।

‘फ्रेट विलेज’ के लिए भी प्रशासन ने खड़े किए हाथ

PM's dream project transport in ganga facing land problem
रामनगर में निर्माणाधीन टर्मिनल - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के रामनगर में मल्टी मॉडल टर्मिनल को और विस्तार देते हुए  ‘फ्रेट विलेज’ बनाने की तैयारी शुरुआती दौर में ही अटक गई है, वजह जमीन की अनुपलब्धता।

इस  योजना के लिए 60 एकड़ से अधिक जमीन की जरूरत है जबकि प्रशासन की ओर से बमुश्किल 30 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। इसके चलते पूर्वांचल के विकास से जुड़ी यह महत्वपूर्ण योजना या तो ठंडे बस्ते में जा सकती है या किसी अन्य राज्य में इसे स्थानांतरित किया जा सकता है।

हल्दिया में बनने लगा टर्मिनल
गंगा में जलपरिवहन योजना के अंतर्गत बनने वाले सबसे बड़े टर्मिनल हल्दिया का काम शुरू हो गया है। पर्यावरण को लेकर आईडब्ल्यूएआई को क्लीयरेंस मिल गई है। हल्दिया में यह टर्मिनल 517 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इटालियन-थाई कंपनी आईटीडी इसका निर्माण करा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed