फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi with Mauritius PM Navinchandra Ramgoolam listened to tunes of tabla sitar and sarangi

बनारस में द्विपक्षीय वार्ता: सितार और सारंगी की धुन पर सजा बनारसी दादरा, चैती, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

Fri, 12 Sep 2025 08:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 12 Sep 2025 08:57 AM IST
सार

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान बनारसी तबले, सितार और सारंगी की धुन पर बनारसी दादरा, चैती और धुन सजा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा  बनारस घराना सबसे समृद्ध है। बनारस घराने ने बनारस में मॉरीशस का माहौल बना दिया। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi with Mauritius PM Navinchandra Ramgoolam listened to tunes of tabla sitar and sarangi
PM Modi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और मॉरीशस के बीच पहली बार बनारस में हुई द्विपक्षीय वार्ता ने हर किसी को बनारस घराने के संगीत का मुरीद बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी पत्नी बीना भी बनारस के तबले, सितार और सारंगी की युगलबंदी ने बनारस में मॉरीशस का अहसास कराया।

विज्ञापन


होटल ताज में बृहस्पतिवार को बनारस घराने के सितारवादक डॉ. अंकुर मिश्रा, तबलावादक पं. अभिषेक मिश्रा और सारंगी वादक विनायक सहाय ने वादन की शुरुआत राग शुद्ध सारंग तीन ताल में की। इसके बाद राग मियां मल्हार में चार ताल, तीन ताल में झाला के बाद राग चारुकेशी बजाया। सबसे खास प्रस्तुति मॉरीशस के गीतों की रही। सितार, तबले और सारंगी पर मॉरीशस गीतों की धुन के माधुर्य ने तो सभी के अंतर्मन को झंकृत कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; भारत- मॉरीशस द्विपक्षीय वार्ता: दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करेगा आईआईए, उद्यमियों की हुई बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकारों ने बनारसी दादरा, चैती के बाद बनारसी धुन डगर बीच कैसे चलूं... बजाकर संगीत की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया। वहीं, मेहमानों को अपनी कला का दीवानाा भी बना दिया। बनारस घराने के संगीत का आलम यह था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कलाकारों का हाथ पकड़कर कहा कि आज आप लोगों ने बनारस में तो मॉरीशस का माहौल बना दिया। उन्होंने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बनारस घराने की समृद्ध विरासत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर संगीत की सभी विधाएं मिलती हैं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ने भी कलाकारों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed