{"_id":"65d189fbdc45d4810e0b8846","slug":"pm-narendra-modi-will-give-gift-of-14316-crore-including-ghaghra-bridge-project-on-varanasi-visit-2024-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी देंगे 14316 करोड़ की सौगात, इसमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट घाघरा ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी देंगे 14316 करोड़ की सौगात, इसमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट घाघरा ब्रिज
Sun, 18 Feb 2024 10:09 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:09 AM IST
सार
PM Modi in Varanasi Visit : पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर 22 को आएंगे।वे तीन स्थानों पर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे 14316.07 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर 22 फरवरी को आएंगे। 23 को जाने से पूर्व वे 14316.07 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 10972 करोड़ रुपये की 23 योजनाओं का लोकार्पण और 3344.07 करोड़ रुपये की 13 योजनाओं का शिलान्यास कार्य शामिल है।
विज्ञापन
प्रशासन और पार्टी नेताओं के अनुसार पीएम के कार्यक्रम में तकरीबन एक लाख की भीड़ का लक्ष्य रखा गया है। पीएम के तीन प्रमुख कार्यक्रम हैं। इनमें एक स्वतंत्रता भवन में सांसद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों से मुलाकात है। इसके अलावा सीर गोवर्धन में कार्यक्रम के बाद भाजपा महानगर की जनसभा होगी। इसमें उत्तरी, दक्षिणी, कैंट व रोहनिया विधानसभा के शहरी हिस्से के 25 से 30 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा करखियांव में जनसभा होगी। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुग्ध समितियों से जुड़े लोग रहेंगे। यहां 75 से 80 हजार भीड़ का अनुमान है। विधानसभावार 5-5 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य पार्टी के शीर्ष नेताओं को दिया गया है।
विज्ञापन
प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं। एयरपोर्ट से लेकर रविदास मंदिर के बीच की लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है। साफ सफाई सहित सुरक्षा, यातायात आदि की बेहतर व्यवस्था का खाका खींचा जा रहा है।
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार पीएम आगमन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पीएम की दोनों जनसभाओं में हर विधानसभा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
लोकार्पित होने वाली 10,972 करोड़ की 23 योजनाएं
- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 घाघरा ब्रिज वाराणसी खंड के पैकेज टू के चार लेन चौड़ीकरण - 3191
- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 56 सुल्तानपुर वाराणसी खंड के पैकेज वन के चार लेन चौड़ीकरण - 2935
- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के वाराणसी कर्मनाशा सेतु खंड के मध्य छह लेन चौड़ीकरण - 2143
- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 35 वाराणसी हनुमना खंड के पैकेज वन के चार लेन चौड़ीकरण - 1248
- बनास काशी संकुल औद्योगिक क्षेत्र करखियांव में मेसर्स बनासकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के दुग्ध प्रसंस्करण इकाई - 622
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का निर्माण - 214.37
- एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से 600 टीडीपी अपशिष्ट से चारकोल प्लांट से वाराणसी हरित कोयला संयंत्र - 200
- वाराणसी नगर के सिस वरुणा क्षेत्र में वाटर सप्लाई स्कीम प्राॅयरिटी वन के मरम्मत कार्य - 108.53
- सिगरा खेल स्टेडियम फेज वन का निर्माण कार्य - 93.02
- पंचकोशी परिक्रमा यात्रा पांच पड़ाव कंदवा, भीमचंडी, रामेश्वर, शिवपुर, कपिलधारा में पर्यटन विकास कार्य- 39.22
- उत्तर रेलवे वाराणसी जौनपुर खंड के बाबतपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग संख्या 16 सी पर दो लेन आरओबी - 35.10
- संत रविदास मंदिर सीर गोवर्धनपुर के निकट आध्यात्मिक पर्यटन विकास कार्य - 32.72
- वाराणसी में 10 धार्मिक यात्रा के लिए पावन पथ का पर्यटन विकास कार्य- 24.35
- वाराणसी और अयोध्या में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से इलेक्टि्रक कैटामरैन नौकाएं - 36
- जगतपुर में बुनकरों के लिए सिल्क कपड़ा प्रिंटिंग के लिए सामान्य सुविधा केंद्र - 9.74
- सीवेज पंपिंग स्टेशन व एसटीपी पर स्काडा ऑटोमेशन और ऑनलाइन एफ्लूएंट माॅनिटरिंग सिस्टम - 9.64
- यूपीसीडा एग्रो पार्क करखियांव में सड़क निर्माण और पथ प्रकाश - 6.38
- गंगापुर और रामचंदीपुर में गंगा नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य - 6.28
- गंगा घाटों पर सात चेंजिंग रूम फ्लोटिंग जेटी की स्थापना - 5.6
- जिला शूटिंग रेंज का निर्माण - 5.04
- शहर के विभिन्न मार्ग पर वीडीए की ओर से प्रकाश व्यवस्था - 3
- पीएचसी उदयपुर शिवपुर में आवासीय भवनों का निर्माण कार्य- 2.06
- भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से गंगा घाटों पर चार कम्युनिटी जेटी - 1.95
शिलान्यास होने वाली 3344.07 करोड़ की 13 योजनाएं
- भारतमाला परियोजना के तहत वाराणसी-रांची कोलकाता एक्सप्रेस वे पैकेज वन के छह लेन एक्सप्रेस वे का निर्माण - 1317
- भारत हैवी इलेक्टि्रकल्स लिमिटेड के एडवांस रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट करखियावं निर्माण - 1149
- बड़ा लालपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नाेलाॅजी के नए परिसर की स्थापना - 432.75
- पांडेयपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण - 150
- बीएचयू में नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग का निर्माण - 147.39
- सीर गोवर्धनपुर में संत रविदास पार्क एवं संग्रहालय का निर्माण कार्य - 62.54
- भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से वाराणसी, मथुरा, प्रयागराज में 13 सामुदायिक जेटी की स्थापना - 20.48
- रमना में परमाणु ऊर्जा विभाग के कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण फैसिलिटी का निर्माण कार्य - 17.50
- ग्रामीण क्षेत्र में नादर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से 20 सामुदायिक भवनों का निर्माण - 13
- भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से बलिया में त्वरित पांटून ओपनिंग तंत्र - 11.11
- अमृत टू के तहत शहर के चार तालाबों का कायाकल्प - 8.69
- नगर के 20 पार्कों का पुनर्विकास और सुंदरीकरण - 7.85
- स्मार्ट सिटी से शहर के लिए थ्रीडी डिजिटल ट्विन मैप व डाटाबेस का डिजाइन विकास कार्य - 6.76
आंकड़े करोड़ रुपये में