फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi will come to Varanasi between 17 and 22 October

PM Modi Varanasi Visit: 17 से 22 अक्तूबर के बीच काशी आ सकते हैं पीएम मोदी, रोडमैप बनाने में जुटे अधिकारी

Sat, 21 Sep 2024 01:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 21 Sep 2024 01:17 PM IST
सार

वाराणसी में पीएम मोदी का दौरान 17 से 22 अक्तूबर के बीच हो सकता है। इसके मद्देनजर अधिकारी रोडमैप बनाने में जुट गए हैं। काशी दौरे के दौरान पीएम कालभैरव, बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will come to Varanasi between 17 and 22 October
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

अक्तूबर में 17 से 22 के वीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 15 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान सिगरा स्थित स्टेडियम का लोकार्पण भी करेंगे। उनके आगमन के पूर्व की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। पीएम आगमन का रोडमैप बनाने के लिए शुक्रवार को केंद्र व राज्य सरकार के आला अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। 

विज्ञापन


जानकारों के अनुसार लोकार्पण शिलान्यास के साथ पीएम कालभैरव, बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। इसके अलावा सिगरा स्टेडियम, नमो घाट, शंकर नेत्र अस्पताल व कई अन्य योजनाओं को सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, श्री कांची कामकोटि मेडिकल ट्रस्ट की ओर से पीएम को आमंत्रण भेजा गया है। उनका कार्यक्रम 20 अक्तूबर को है। अभी पीएमओ से कोई सूचना नहीं है। न ही तारीख तय है। अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में कार्यक्रम तय माना जा रहा है। इसके पूर्व 26 सितंबर को पीएम वर्चुअली बाबतपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed