फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi to inaugurate Amul Banas Dairy Plant in Varanasi on 23 February

PM Modi Visit: 23 फरवरी को अमूल बनास डेयरी प्लांट का उद्धाटन करेंगे पीएम, एक लाख किसान व गोपालक रहेंगे मौजूद

Wed, 14 Feb 2024 06:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 14 Feb 2024 06:37 PM IST
सार

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान काशी समेत पूरे पूर्वांचल वासियों को कई सौगातें मिलेंगी। इसी क्रम में पीएम मोदी 23 फरवरी को अमूल बनास डेयरी प्लांट का उद्धाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्वांचल के एक लाख से अधिक किसान और गोपालक मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi to inaugurate Amul Banas Dairy Plant in Varanasi on 23 February
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिंडरा में अमूल बनास डेयरी प्लांट का उद्धाटन 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अलावा वाराणसी समेत पूर्वांचल के एक लाख से अधिक गोपालक और किसानों की मौजूदगी रहेगी।

विज्ञापन


बनास काशी संकुल 30 एकड़ में फैला हुआ है। यह 8 एलएलपीडी (लाख लीटर प्रति दिन) का दूध प्रोसेसिंग संयंत्र है। इस पर 622 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वर्तमान में बनास डेरी का दूध का कारोबार उत्तर प्रदेश के 47 जिलों (सात पूर्वाचल में) के 4600 गांवों में फैला है। यह दूध संग्रहण अगले साल तक 70 जिलों के 7000 गांवों तक विस्तारित होगा, जिसमें पूर्वाचल में 15 नए जिलों का विस्तार भी शामिल है।
विज्ञापन


पूर्वांचल में 600 से ज्यादा समितियां चालू हैं। 1300 से ज्यादा बन चुकी हैं, जो वर्ष के आखिर तक बढ़कर 2600 समितियां हो जांएगी। बनास डेरी मौजूदा समय में यूपी में 3.5 लाख दूध उत्पादकों के साथ काम कर रही है, इनमें से 58 हजार दूध उत्पादक पूर्वांचल व वाराणसी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनास डेयरी के अनुसार वर्तमान में ख़ुशीपुर, चोलापुर, मिर्ज़ापुर, गाजीपुर और दूबेपुर में 5 चिलिंग सेंटर काम कर रहे हैं और अगले माह तक 8 और चालू हो जाएंगे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश से 19 लाख लीटर प्रतिदिन से अधिक दूध एकत्रित किया जा रहा है, जिसमें औसतन 3 लाख लीटर प्रतिदिन दूध पूर्वांचल और वाराणसी से आ रहा है। उत्तर प्रदेश में इस साल के अंत तक यह संख्या बढ़कर प्रतिदिन 25 लाख लीटर हो जाएगी, जिसमें 7 लाख लीटर प्रतिदिन वाराणसी और पूर्वांचल से आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को बनास काशी संकुल की आधारशिला रखी थी।


बनास डेरी अपने वाराणसी प्लांट के जरिये 750 लोगों को प्रत्यक्ष और 81,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे रही है। इसमें दूध उत्पादक और किसान भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed