फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra modi security in varanasi

बनारस में पीएम की सुरक्षा में इतने हजार जवान संभालेंगे कमान

Fri, 13 Jul 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 13 Jul 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi security in varanasi
डीरेका में सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस आगमन के मद्देनजर बुधवार को डीरेका परिसर स्थित खेल मैदान और गेस्ट हाउस को एसपीजी ने अपनी निगरानी में ले लिया।
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट, डीरेका और राजातालाब में एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) बैठक कर एसपीजी के अधिकारियों ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सुरक्षा से जुड़े कई बिंदुओं पर एसपीजी ने जिला प्रशासन को खास ताकीद की है।

यह भी कहा है कि सुरक्षा इंतजामों से आमजन को दिक्क्तें न होने पाएं। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स गैर जनपदों से गुरुवार शाम तक शहर आ जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को फोर्स को उनकी ड्यूटी के बारे में ब्रीफ किया जाएगा और फिर इसके बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से राजातालाब तक डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया जाएगा। इसी दिन हेलीकाप्टरों की फाइनल ट्रायल लैंडिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही गुरुवार से रोजाना सुबह और शाम के समय डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट के द्वारा हेलीपैड, गेस्ट हाउस और राजातालाब स्थित कार्यक्रम स्थलों की चेकिंग की जाएगी।

वहीं, पीएम मोदी के दौरे को लेकर खुफिया इकाइयों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

एसपीजी ने हेलीपैड का किया निरीक्षण

PM narendra modi security in varanasi
लोगों का अभिवादन करते पीएम - फोटो : File Photo
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी, एनएसजी कमांडो और केंद्रीय खुफिया इकाइयों के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा जिले में उनकी सुरक्षा व्यवस्था की कमान 10 पुलिस अधीक्षक संभालेंगे।

साथ ही, 22 एडिशनल एसपी, 59 डिप्टी एसपी, 32 थानाध्यक्ष, 600 दरोगा, 600 हेड कांस्टेबल, 4400 कांस्टेबल, 50 महिला दरोगा, 150 महिला कांस्टेबल, आठ कंपनी पीएसी, सात कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स और 300 होमगार्ड तैनात रहेंगे।

उधर, एसपीजी के उच्चाधिकारियों ने बुधवार को हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी, एसएसपी के साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। एसपीजी के उच्च अधिकारी ने हेलीपैड के पास पूर्व में निर्मित चहारदीवारी को हटाने का निर्देश दिया।

साथ ही हेलीपैड से स्विस कॉटेज शूट तक के रास्ते को चौड़ा करने को कहा। वहीं हेलीपैड के पास बने छप्पर, खपरैल के घर को प्लास्टिक से ढकने का निर्देश दिया। एसपीजी के उच्च अधिकारियों का कहना था कि हेलीकॉप्टर उतरने के दौरान छप्पर उड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed