फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi sansad aadarsh gaon Nagepur Varanasi farmers protest

वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श गांव में नये कृषि कानून की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन

Fri, 29 Jan 2021 09:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 Jan 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi sansad aadarsh gaon Nagepur Varanasi farmers protest
पुतला दहन करते किसान।

वाराणसी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श गांव नागेपुर में शुक्रवार को किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों ने नये कृषि कानून की प्रतियां और पुतला जलाकर नंदघर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि कानून को निरस्त करने की मांग की गई।

विज्ञापन

 
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों किसान विरोधी कानूनों का विरोध किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली जा रहे किसान नेताओं पर फर्जी कार्रवाई निंदनीय है। गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर साजिश के तहत कुछ उपद्रवियों ने किसान आंदोलन को बदनाम किया। कड़ाके की ठंड में पिछले दो माह से ज्यादा समय से लाखों किसान शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन


सरकार मामले की बिना जांच किए ही शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसान नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। नंदलाल मास्टर ने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार किसानों से उनकी जमीन छीनने का षड्यंत्र रच रही है। इस मौके पर श्यामसुन्दर, अमित, पंचमुखी, महेंद्र राठौर, सोनी, सरिता, अनीता, सरोज, मैनब, राजकुमारी, चन्द्रकला, सीमा, शिवकुमार, आशा, कल्लू, राजनाथ, नंदू, तपेदार, छेदी, मधुबाला, विद्या, शमाबानो, सीमा, सुनील, मनजीता, कल्लू, चेतन राम, विनोद, सुरेश, राम सहारे, सोनू, ब्रीज कुमार, अरविन्द आदि लोग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed