पीएम मोदी ने काशीवासियों से कहा, आप हमारे मालिक, हिसाब देना मेरा दायित्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम ने काशी में सरकार की योजनाओं को न सिर्फ साझा किया बल्कि भविष्य की रूपरेखा को भी प्रस्तुत किया। साथ ही काशीवासियों से कहा कि सांसद के रूप में आपको अपने काम का हिसाब देने के लिए जिम्मेदार हूं। आप मेरे मालिक है, इसीलिए हिसाब देना मेरा दायित्व बनता है।
केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाएं गिनाते हुए पीएम मोदी ने वाराणसी में सड़क, रेल, गैस, एलईडी, वायुसेवा के लिए किए गए कार्यों का ब्योरा दिया। पीएम ने बताया कि विकास के ये कार्य वाराणसी शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी जुड़े हैं।
वाराणसी में हजारों करोड़ की अनेक सड़क परियोजनाएं चल रही हैं। मंडुवाडीह फ्लाइओवर का काम पूरा हो चुका है। गंगा नदी पर बने सामने घाट पुल के पूरा होने से, रामनगर आना-जाना और आसान हुआ है। कई दशकों से अंधरा पुल को चौड़ा करने का काम अटका हुआ था। इस काम को भी पूरा किया गया है।
पुरानी सरकारों पर बोला हमला
नेशनल हाइवे सात के जरिये वाराणसी से सुल्तानपुर, गोरखपुर, हंडिया सड़क संपर्क मार्ग के लिए 1000 करोड़ रुपये तय किए गए। उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत के गेटवे के तौर पर वाराणसी का विकास किया जा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी में हो रहे विकास के गवाह, यहां एयरपोर्ट पर आने वाले लोग भी बन रहे हैं। हवाई जहाज से वाराणसी आने वाले लोगों और टूरिस्टों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।
उन्होंने कहा कि रेल से काशी आने वालों को अब स्टेशन पर ही नई काशी की तस्वीर नजर आती है। इसके अलावा वाराणसी को छपरा और इलाहाबाद से जोड़ने के ट्रैक की डबलिंग का काम चल रहा है। वाराणसी से नई दिल्ली, वडोदरा और पटना जाने के लिए महामना जैसी ट्रेनें चलाई गई हैं।
वाराणसी की देश के अन्य शहरों से रेल कनेक्टिविटी पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ी। काशी में ट्रैफिक व्यवस्था को इंटिग्रेट किया जा रहा है। इंटिग्रेटिड कमांड सेंटर के जरिए शहर की सभी सुविधाओं पर पर नजर रखी जाएगी।
शहर से लटकते हुए तार हुए गायब
नए विद्युत उपकेंद्र से कम वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। एलईडी बल्ब से रोशनी बढ़ी है और बिजली के बिल में कमी आई है। उन्होंने बताया कि इससे करोड़ों रुपये की बचत की गई है।
पीएम ने सबसे अधिक चर्चित स्वच्छता अभियान की सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि काशी ने स्वच्छता के मामले में परिवर्तन देखा है, गलियों, घाटों, सड़कों पर स्वच्छता अब स्थायी हो चुकी है। जापान के पीएम शिंज आबे समेत कई विदेशी नेताओं ने वाराणसी की तारीफ की है, जापान ने तो काशी को कन्वेंशन सेंटर को तोहफा भी दिया है।
पीएम ने बताया कि वाराणसी में वैदिक विज्ञान केंद्र और अटल इन्क्यूबेशन सेंटर की नींव रखी गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह सेंटर स्टार्ट अप को नई ऊर्जा देगा। मोदी ने वाराणसी के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि 'मुझे जानकारी दी गई है कि देशभर से 80 स्टार्टअप के आवेदन इससे जुड़ने के लिए आ चुके हैं और 20 स्टार्टअप जुड़ चुके हैं।'