फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi knows about the condition of Kashi, promote the use of a mustache instead of a spoken-mask

पीएम नरेंद्र मोदी ने जाना काशी का हाल, बोले-मास्क की जगह गमछे के उपयोग को दें बढ़ावा

Thu, 09 Apr 2020 09:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 09 Apr 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi knows about the condition of Kashi, promote the use of a mustache instead of a spoken-mask
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र की चिंता करते हुए बृहस्पतिवार को विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से बात की। मास्क तैयार करने की जानकारी पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अनावश्यक पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। पूर्वांचल में तो कंधे पर तौलिया व गमछा रखने की परंपरा है, इसे जारी रखें और इसी से मुंह ढकने के लिए लोगों को जागरूक करें। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से जारी जंग में हर व्यक्ति सिपाही है। लॉकडाउन का पालन कर इसमें भागीदार बनें। प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र के विधायक, जिला अध्यक्ष सहित अन्य लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के प्रयासों पर फीडबैक लिया। काशी का हालचाल लेने के बाद उन्होंने जरूरतमंदों तक हर जरूरी सामान पहुंचाने के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पीएम मोदी को संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। साथ ही मास्क बांटने के बारे में बताया तो प्रधानमंत्री ने कहा कि अनावश्यक पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। मास्क इलाज में लगे डॉक्टर एवं उनके सहयोगियों, सफाई कामगारों के लिए जरूरी है।

सलाह भी दी कि पूर्वांचल में कंधे पर तौलिया, गमछा रखने की परंपरा है, उसी से मुंह ढककर रखने के लिए लोगों को जागरूक करने की कोशिश कीजिए। स्टांप व पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने पीएम को बताया कि शहर में चार स्थान हॉटस्पॉट हैं। कोशिश है कि अब मरीज ना बढ़ें। 

PM Narendra Modi knows about the condition of Kashi, promote the use of a mustache instead of a spoken-mask
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड करने की दी सलाह 

प्रधानमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से बातचीत में आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने और आमजन से करवाने की अपील की। पीएम ने कहा कि कोरोना से जंग में यह एप महत्वपूर्ण कड़ी बनेगी। हर व्यक्ति इसे डाउनलोड करे और उससे मॉनिटरिंग करे। पर्यटन राज्य मंत्री (स्वंत्रत प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद पूरे बनारस में अगले दो दिन में सभी को इस एप से जोड़ने का प्रयास शुरू किया गया है। 

मुश्किल घड़ी है, सतर्क रहकर करें नियमों का पालन

पीएम मोदी ने फोन पर वार्ता के दौरान कहा कि यह मुश्किल घड़ी है। इसमें हमें अपने साथ ही जरूरतमंदों का भी ख्याल रखना होगा। काशी के जरिए पूरी दुनिया को संदेश जाना चाहिए। इसके लिए हम सतर्क, अलर्ट रहते हुए नियमों का पालन करें और अपने आसपास के लोगों का भी ख्याल रखें।

हॉटस्पॉट गंगापुर की भी ली जानकारी

प्रधानमंत्री ने रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह से हॉटस्पॉट गंगापुर के बारे में भी जानकारी ली। पीएम ने कहा कि आप सब लोग लगे रहिए। सब लोग ईमानदारी से काम करें। इस महामारी पर हम निश्चित तौर पर विजय प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed