फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm narendra modi expressed condolences on two people death in kashi vishwanath corridor building collapse called varanasi commissioner

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में हादसा: पीएम मोदी ने जताया दुख, मंडलायुक्त को दिया हर संभव मदद का निर्देश

Tue, 01 Jun 2021 01:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Jun 2021 01:11 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित गोयनका छात्रावास का एक हिस्सा गिरने से मंगलवार तड़के दो मजदूरों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री ने फोन कर घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
pm narendra modi expressed condolences on two people death in kashi vishwanath corridor building collapse called varanasi commissioner
पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर में मंगलवार सुबह हुए हादसे पर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल  को फोन कर मामले की जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवारीजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी जताई है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि उनके कार्यालय से इस बारे में कोई भी मदद की आवश्यकता हो तो उसे भी उपलब्ध कराई जाएगी।  

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार तड़के ललिता घाट के पास जर्जर दो मंजिला मकान गिर जाने से मलबे में दबकर बंगाल निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि हादसे में सात मजदूर घायल हो गए। एक अभी अस्पताल में भर्ती है जबकि बाकी छह लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।  काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ ने बयान जारी कर बताया कि इस हादसे के शिकार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन

जर्जर मकान का एक हिस्सा गिरा

pm narendra modi expressed condolences on two people death in kashi vishwanath corridor building collapse called varanasi commissioner
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार तड़के हुए हादसे की सूचना पाकर जिले के पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं।  काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए ललिता घाट स्थित गोयनका छात्रावास का अधिग्रहण किया गया है। सोमवार की रात कार्यदायी संस्था के मजदूर गोयनका छात्रावास के जर्जर हिस्से के नीचे सोए हुए थे।

मंगलवार तड़के चार बजे के लगभग छात्रावास का जर्जर हिस्सा अचानक भरभरा कर गिरने से उसके मलबे के नीचे नौ मजदूर दब गए। चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे कॉरिडोर में तैनात पुलिसकर्मियों ने सभी को मलबे के नीचे से बाहर निकाला और कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कालिया चक निवासी  अब्दुल मोमिन (25) और अमीनुल मोमिन (45) की मौत हो गई।  वहीं, इमरान, आरिफ मोमिन, शाहिद अख्तर, सकीउल मोमिन, हाकिम खान और आरिफ मोमिन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मजदूर अब्दुल जब्बार के पैर में चोट लगने के कारण उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जिसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। हादसे में घायल अन्य सात मजदूरों की हालत ठीक है
विज्ञापन

मृतकों को पांच लाख, घायलों को 50 हजार का मुआवजा

श्री काशी विश्वनाथ धाम में हुए हादसे में मरने वालों को पांच लाख और घायलों को पचास हजार का मुआवजा दिया गया। मंदिर प्रशासन और कार्यदायी एजेंसी के सहयोग से मुआवजे की राशि प्रदान की गई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम परियोजना क्षेत्र में निष्प्रयोजन भवन के पास मजदूर विश्राम कर रहे थे।

इसी दौरान भवन का कुछ हिस्सा गिर गया। इसमें 8 मजदूर घायल हो गए।  घायलों को कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया। इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर उनके शवों को उनके घर भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा दिया गया है। इसमें तीन लाख रुपए कार्यदाई एजेंसी पीएसपी की ओर से और दो लाख रुपए मंदिर प्रशासन की ओर से प्रदान किए गए। घायल मजदूरों को 50 हजार की धनराशि दी गई है। इसमें 25 हजार पीएसपी और 25 हजार रुपए मंदिर प्रशासन की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed