फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will sit among the workers, will take feedback from the office bearers of every division

कार्यकर्ताओं के बीच बैठेंगे पीएम मोदी, हर मंडल के पदाधिकारियों से लेंगे फीडबैक

Sat, 26 Feb 2022 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will sit among the workers, will take feedback from the office bearers of every division
विधानसभा चुनाव में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को प्रबंधन का गुर सिखाने एक दिवसीय दौरे पर 27 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडल के हर पदाधिकारी से फीडबैक लेंगे। सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी कार्यकर्ताओं के बीच बैठेेंगे। इसके बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में पूर्वांचल के चुनाव अभियान में जुटे प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी पदाधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री 27 फरवरी को करीब तीन घंटे के प्रवास पर वाराणसी आएंगे। वह 27 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेेंगे और यहां से हेलीकाप्टर से पुलिसलाइन आएंगे। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग से विश्वविद्यालय जाएंगे। भाजपा इस रूट पर रोड शो की तैयारी में जुटी है। विश्वविद्यालय मेंकरीब 20 हजार बूथ पदाधिकारियों के सम्मेलन में मंडल के हिसाब से कार्यकर्ताओं को बैठाया जाएगा। पीएम संवाद से पहले प्रत्येक मंडल के पदाधिकारियों के बीच जाएंगे। पीएम के संबोधन के बाद एक बड़ी बैठक यहां होगी। इसमें पूर्वांचल के चुनाव प्रचार अभियान की रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन

उधर, तैयारियों में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक गुजरात के प्रदेश संगठन मंत्री रत्नाकर ने की। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के आगमन से पहले सभी तैयारियों को पुख्ता कर लें ताकि किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। पीएम के आगमन को देख छोटी से छोटी चीजों पर बारीकी से ध्यान रखें और एक-दूसरे से समन्वय बना कर रखे ताकि कार्य में आसानी हो। पीएम की प्रमुख बैठक बूथ पदाधिकारियों के साथ है। जिन पदाधिकारियों को बैठक में हिस्सा लेना है, उनके पास समय रहते ही प्रवेशिका पहुंचा दी जाए और उनके लाने और ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी कि बूथ पदाधिकारी पार्टी की टोपी और पटका पहनकर झंडे के साथ समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएं। देर शाम मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश और भाजपा की ओर से कार्यक्रम संयोजक अशोक चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह, नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed