फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM Narendra Modi will meet farmers of 10 districts and will gift projects worth six thousand crores

PM Modi Varanasi Visit:10 जिलों के किसानों से पीएम मोदी होंगे रूबरू, देंगे 6 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Sun, 11 Feb 2024 09:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 11 Feb 2024 09:23 AM IST
सार

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर जिला प्रशासन को ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम अपने वाराणसी दौरे के दौरान काशी वासियों को छह हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will meet farmers of 10 districts and will gift projects worth six thousand crores
पीएम मोदी। - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार करखियांव मेंं पूर्वांचल के 10 जिलों के एक लाख किसानों से रूबरू होंगे। पिंडरा क्षेत्र के करखियांव में प्रस्तावित जनसभा में वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और चंदौली के तकरीबन 50 हजार भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इस बार पीएम काशी दौरे में लगभग छह हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी का काशी दौरा 21 से 24 फरवरी के बीच प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रशासनिक अफसरों के अनुसार प्रधानमंत्री करखियांव में अमूल डेयरी प्लांट का लोकार्पण करेंगे। उससे जुड़े पूर्वांचल के 10 जिलों के किसानों को बोनस वितरित करेंगे। साथ ही, अमूल डेयरी प्लांट के समीप लगभग एक हजार करोड़ रुपये की परियोजना भेल के हाइड्रोजन प्लांट और वंदे भारत ट्रेन के पार्ट्स निर्माण यूनिट का शिलान्यास करेंगे। पीएम तकरीबन 30 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर उनकी जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर भी जाएंगे और खेल स्पर्धा के विजेताओं को सम्मानित भी करेंगे।
विज्ञापन


भेल में बनेंगे वंदेभारत के पार्ट्स, लोहता साइड में होगी मरम्मत
करखियांव में खुलने वाले भारत हैवी इलेक्टि्कल्स लिमिटेड (भेल) की यूनिट में वंदे भारत एक्सप्रेस के पार्ट्स भी बनेंगे। यूनिट खोलने की तैयारियां चल रही हैं। यहां से पार्ट्स अन्य शहरों में भी जाएंगे। फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्माण चेन्नई की इंट्रीग्रेटेड कोच फैक्ट्री में होता है। साथ ही, लोहता साइड न्यू वाशिंग पिट की ओर वंदे भारत की मरम्मत होगी। फिलहाल नई दिल्ली समेत अन्य शहरों में रैक का मरम्मत आदि कार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक की मरम्मत आदि को लेकर स्थान चिह्नित कर लिया है। पिछले दिनों वाराणसी दौरे पर पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने भी अलग से अधिकारियों संग बैठक करते हुए वंदे भारत के मरम्मत केंद्र को जल्द शुरू करने आदि पर जोर दिया था। रेल अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस वाराणसी में ही होगा। रेलवे इसे निजी कंपनी के हाथों में सौंप सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed