फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will encourage players at the conclusion of Khelo India

Varanasi News: खेलो इंडिया के समापन पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे पीएम मोदी

Fri, 19 May 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will encourage players at the conclusion of Khelo India
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआइयूजी) के समापन समारोह में तीन जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे। वर्चुअल माध्यम से पीएम मोदी खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे और संवाद के जरिये उनके अनुभव भी जानेंगे। आयोजन में शामिल होने के लिए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी वाराणसी आएंगे। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों की समीक्षा करने 20 मई को प्रदेश के खेलमंत्री गिरीश चंद्र यादव बीएचयू आएंगे। प्रदेश के चार जिलों में पहली बार 23 मई से केआइयूजी के तीसरे संस्करण के 21 खेलों में से दो खेल कुश्ती और योग आईआईटी बीएचयू के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर हॉल में दस दिनों तक होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए 22 मई से ही देश के 100 से अधिक विश्वविद्यालयों से खिलाड़ी और प्रशिक्षकों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इनके स्वागत, खानपान और ठहरने की समीक्षा की जाएगी। 26 से 29 मई को कुश्ती और एक से तीन जून तक योग प्रतियोगिता होगी। जिसमें 336 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनके अलावा 154 विश्वविद्यालयों की ओर से कर्मचारी और प्रशिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article