फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will come to banaras before Parliament session he give gift projects worth RS 12 hundred crores

PM Modi Varanasi Visit: संसद सत्र से पहले वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, 12 सौ करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Sat, 10 Jul 2021 09:18 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jul 2021 09:18 AM IST
सार

आठ महीने बाद वाराणसी दौरे पर आ रहे पीएम करीब 12 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देेंगे। इसके अलावा माडल ब्लॉक सेवापुरी के निरीक्षण के साथ ही श्री बाबा विश्वनाथ का भी आशीर्वाद ले सकते हैं। 

विज्ञापन
PM Modi will come to banaras before Parliament session he give gift projects worth RS 12 hundred crores
पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के मानसूत्र सत्र से पहले वाराणसी का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने 19 जुलाई से पहले काशी दौरे को हरी झंडी दे दी है। प्रशासनिक महकमे में 15 जुलाई के पीएम के दौरे की चर्चा है, मगर मानसून को देखते हुए कार्यक्रम की तिथि तय करने पर मंथन जारी है। 

विज्ञापन


आठ महीने बाद काशी दौरे पर आ रहे पीएम करीब 12 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देेंगे। इसके अलावा माडल ब्लॉक सेवापुरी के निरीक्षण के साथ ही श्री बाबा विश्वनाथ का भी आशीर्वाद ले सकते हैं। करीब आठ महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 755 करोड़ रुपये की 47 परियोजनाओं का लोकार्पण और 417 करोड़ रुपये की ढाई दर्जन परियोजनाओं का शिलान्यास करेेेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात तक पीएमओ की ओर से वाराणसी दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मंथन जारी रहा। इसमें पीएमओ की ओर से 15 जुलाई की तिथि प्रस्तावित की गई है। जबकि प्रशासन 17 या 18 जुलाई को पीएम के आगमन का सुझाव दे रहा है। मगर, साप्ताहिक बंदी के चलते पीएमओ मंथन में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि पीएम मोदी इससे पहले 30 नवंबर 2020 को वाराणसी दौरे पर आए थे और इस दौरान उन्होंने राजातालाब-हड़िया सिक्सलेन परियोजना की सौगात दी थी। इससे करीब 22 दिन पहले 8 नवंबर को पीएम मोदी ने करीब एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास व लोकार्पण किया था।

पूरी हुई परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन कराकर उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन के माध्यम से ही यह रिपोर्ट पीएमओ को दी गई है। इसमें परियोजनाओं से जनता को होने वाले लाभ का पूरा जिक्र किया गया है। माना जा रहा है कि परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर से पीएम करेंगे।

काशी विश्वनाथ धाम आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, तैयारियां तेज

श्री काशी विश्वनाथ धाम में पीएम नरेंद्र मोदी बाबा दरबार से गंगधार का दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री के काशी आगमन के दौरान मंदिर में दर्शन-पूजन का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम के आगमन को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी पीएम के आगमन की तारीख तय नहीं हुई है। संभावना जताई गई है कि पीएम अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की तैयारियां और भव्यता को निहारने आ सकते हैं। 
पीएम नरेंद्र मोदी के काशी आगमन को लेकर जिला व मंदिर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ज्ञानवापी प्रवेश द्वार को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है और मंदिर परिसर में चुनार के लाल पत्थरों को बिछाने का काम भी अंतिम दौर में चल रहा है। पीएम के आगमन से पहले यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके अलावा परिक्रमा पथ को भी अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। वहीं मंदिर चौक से गंगधार का नजारा देखने के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। पिछली बार सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर चौक से मां गंगा का दर्शन किया था। 

पीएम की जनसभा के लिए मांगी गई रिपोर्ट

पीएमओ की ओर से नीति आयोग के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल सेवापुरी ब्लाक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर तैयारी शुरू की गई है। पीएमओ भी जनसभा के लिए रिपोर्ट मांगी है। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर ही जनसभा का प्रस्ताव दिया गया है। ऐसे में जनसभा के अंतिम रूप पर भी निर्णय नहीं हो पाया है।

सुगम यातायात की राह पीएम करेंगे आसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा में क्रूज संचालन के साथ ही सड़कों के सौंदर्यीकरण परियोजना का लोकार्पण करेंगे। गंगा में क्रूज के साथ ही दो रो-रो सर्विस की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और पीएम के हाथों लोकार्पित होने के बाद इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा आशापुर रेलवे फ्लाईओवर और सुल्तानपुर-वाराणसी, घाघरा ब्रिज-वाराणसी, व वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे की भी सौगात देेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed