फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi welcome with shower of flowers upon his arrival in Varanasi for air show 25 october

पीएम मोदी का काशी में आगमन: पुलिस लाइन से नमो घाट तक जगह-जगह स्वागत केंद्र, पुष्पवर्षा के साथ स्वागत की तैयारी

Thu, 22 Oct 2026 10:35 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 22 Oct 2026 10:35 AM IST
सार

वाराणसी में एयर शो के कार्यक्रम में 25 अक्तूबर को पीएम मोदी शामिल होंगे। उनके काशी आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। पीएम के स्वागत के लिए पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह स्वागत केंद्र बनाने की तैयारी है। 

विज्ञापन
PM Modi welcome with shower of flowers upon his arrival in Varanasi for air show 25 october
PM Modi In Varanasi - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के 25 अक्तूबर को वाराणसी आगमन पर भाजपा के भव्य स्वागत की तैयारी में जुट गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत में पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह स्वागत केंद्र बनाए गए हैं। यहां ढोल-नगाड़ों की गूंज, डमरू दल के वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य के बीच ‘जयश्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से काशी का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बनाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री के यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को पूर्वाह्न 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जामुराद जाएंगे, जहां अरविंद मिल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से नमोघाट जाएंगे और गंगा के ऊपर आयोजित भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं काशी वासी निर्धारित स्वागत केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। इन स्थानों पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। ढोल-नगाड़े, डमरू दल और शंखनाद के साथ ‘जयश्रीराम’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष होंगे। स्वागत केंद्रों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पीएम का अभिनन्दन किया जायेगा। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को स्वागत की जिम्मेदारी सौंपते हुए पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बनाने की योजना तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन स्थानों पर बनाए गए स्वागत केंद्र
भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के अनुसार, प्रधानमंत्री के स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुलिस लाइन मुख्य द्वार, पुलिस लाइन चौराहा, खजूरी-मकबूल आलम रोड यस बैंक के सामने, हुकुलगंज तिरमुहानी, चौकाघाट लकड़ी मंडी, सिटी स्टेशन के सामने, गोलगड्डा चौराहा रेलवे अंडरपास, भदऊं चुंगी, रेलवे पुल से पहले, नमोघाट जाने वाली ढलान और नमोघाट मोड़ स्थित सीएनजी स्टेशन के सामने स्वागत केंद्र बनाए गए हैं। नमोघाट पर भी स्वागत की विशेष व्यवस्था रहेगी। इन सभी स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता काशी वासियों के साथ प्रधानमंत्री के स्वागत में जुटेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के माध्यम से काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करने की तैयारी है।

दोपहर दो बजे एयर शो समाप्त होने के बाद दिल्ली रवाना होंगे प्रधानमंत्री
अशोक चौरसिया ने बताया कि नमोघाट पर आयोजित एयर शो दोपहर दो बजे समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा ने स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed