आज वाराणसी में पीएम मोदी: जनसभा स्थल पर जाने के लिए देखें यह मार्ग, वाहनों की पार्किंग समेत रूट डायवर्जन के बारे में जानिए
इस मार्ग का प्रयोग 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक ही किया जायेगा। इसके उपरान्त यह मार्ग कार्यक्रम की समाप्ति तक बन्द रहेगा।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को मिर्जामुराद, मेहंदीगंज में प्रस्तावित जनसभा में पहुंचने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पार्किंग स्थलों को दो भागों में बांटा गया है, ताकि जाम की समस्या लोगों को न झेलनी पड़ी।
भदोही और मिर्जापुर की ओर से आने वाले वाहनों को कछवां रोड-मिर्जामुराद स्थित साधू कुटिया अंडरपास के बाएं तरफ सर्विस लेन पर बनाए गए पार्किंग स्थल एक, दो और तीन पर खड़ा करने की व्यवस्था है। चंदौली, रोहनियां और राजातालाब की ओर से आने वाले वाहनों को राजातालाब फ्लाईओवर पार्किंग स्थल चार पर, चौबेपुर, चोलापुर, फूलपुर की ओर से आने वाले वाहनों को सर्विस लेन पार्किंग स्थल दो और तीन पर खड़ा किया जा सकेगा।
पंचक्रोशी मार्ग, हरहुआ-रामेश्वरम, जंसा की ओर से आने वाले वाहन राजातालाब एनएच-2 फ्लाईओवर के नीचे स्थित पार्किंग स्थल चार पर खड़े होंगे। भारी वाहनों को साधु कुटिया अंडरपास से दाहिने मुड़कर सर्विस लेन-पार्किंग स्थल दो और तीन पर खड़े होंगे। द्वितीय मार्ग रिंगरोड फेज दो हरहुआ रिंगरोड फेज-2 बायीं लेन एनएच-2 रिंगरोड फ्लाई ओवर पार्किंग संख्या चार पर खड़ा किया जाएगा।
कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड में है। सोमवार की सुबह छह बजे से कमिश्नरेट पुलिस के 17 थानेदारों की शहर के प्रमुख चौराहों पर ड्यूटी पर तैनात हैं।
डायवर्जन के चलते जाम से किसी को कोई परेशानी न हो, इस पर कमिश्नरेट पुलिस ने सभी थानेदार और चौकी प्रभारियों को विशेष दिशा निर्देशित किया है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मातहतों को चेताया।
उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुबह 6 बजे से सभी थानेदार और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए जाम नहीं लगने देंगे। सभी असामाजिक तत्वों को चिह्नित करते हुए उन पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। होटल, गेस्ट हाउस और ढाबों को भी खंगाला जाए।