पीएम का काशी दौराः प्रधानमंत्री ने कर दिया इन परियोजनाओं का उद्घाटन लेकिन सुविधाओं का है इतंजार
वाराणसी दौरे पर आए पीएम मोदी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उसमें कुछ का लाभ लोगों को तत्काल मिलने लगा, जबकि कई ऐसी योजनाएं हैं, जिसका लाभ लेने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठ महीने बाद वाराणसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 1474 करोड़ रुपये से अधिक की विकास की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उसमें कुछ का तो लाभ लोगों को तत्काल मिलने लगा, जबकि कई ऐसी योजनाएं हैं, जिसका लाभ लेने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।
इसमें मल्टीलेवर पार्किंग गोदौलिया, करौंदी में ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र के साथ ही रो-रो व क्रूज भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवापुरी के रामेश्वर तीर्थ धाम में नवनिर्मित टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का लोकार्पण किया। पर्यटन सूचना अधिकारी दिव्या तिवारी ने बताया कि यहां 100 पर्यटकों के रहने की व्यवस्था है।
उधर, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 70 लाख की लागत से निर्मित पीजी ब्लाक और कंप्यूटर लैब का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया। प्राचार्य प्रो. यशोधरा शर्मा ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को फायदा होगा।
प्रधानमंत्री ने जक्खिनी स्थित कस्तूरबा गांधी महिला छात्रावास का लोकार्पण किया। छात्रावास का अभी काम अधूरा पड़ा है। इसके शौचालय और सीढ़ी के दरवाजे नहीं लग पाए हैं। लोकार्पण के समय भवन के बाहरी हिस्से को सजाया गया था। जबकि अंदर काम चल रहा है।
मल्टीलेवल पार्किंग में नहीं खड़ी हुई कोई गाड़ी
पीएम द्वारा वर्चुअल उद्घाटन के बाद भी गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग में पहले दिन कोई भी गाड़ी नहीं खड़ी हुई। उद्घाटन के दौरान वहां सिर्फ निर्माण संस्था का एक कर्मचारी मौजूद रहा। वहीं पार्किंग के लिए अभी भी टेंडर प्रक्रिया जारी है। टेंडर होने के बाद पार्किंग स्टैंड का किराया तय हो सकेगा। पीएम मोदी ने अपने भाषण में इस परियोजना का जिक्र किया था।