वाराणसी में पीएम मोदी: सुबह 7 से शाम 4 बजे तक काशी विश्वनाथ धाम रहेगा बंद, सभी स्कूल और विश्वविद्यालयों की भी छुट्टी
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य वीवीआईपी का सोमवार को आगमन हो रहा है। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर और छात्रों को असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने ये कदम उठाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को लेकर सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन बंद रहेगा। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि मंदिर में होने वाले आयोजन को लेकर ही यह फैसला लिया गया है। वहीं, जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों और विश्वविद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है।
आज बंद रहेंगे सभी विद्यालय और विश्वविद्यालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य वीवीआईपी के आगमन के मद्देनजर सोमवार को भीड़ अधिक रहेगी। इसको देखते हुए सभी विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस बीच सीबीएसई के विद्यालयों में परीक्षाएं निर्धारित समय से चलती रहेंगी।
विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर शहर में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री काशी आएंगे। इसके अलावा साधु संत, भाजपा के नेताओं के साथ ही करीब 3000 लोग यहां बाहर से आ रहे हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने 13 दिसंबर को सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
नौ बजे के पहले विद्यालयों में पहुंचना जरूरी
जिले के सीबीएसई विद्यालयों में इस समय टर्म परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को समय से पहले पहुंचना है। इस बारे में सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि 13 और 14 दिसंबर दोनों दिन सीबीएसई की परीक्षाएं होनी है। ऐसे में छात्रों को समय से पहले विद्यालय पहुंचने को कहा है। सीबीएसई की परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हो रही है, ऐसे में विद्यार्थियों को नौ बजे से पहले तक विद्यालय में पहुंचना होगा, जिससे कि उन्हें कोई असुविधा न हो।