फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi varanasi visit Roof top force monitor the route police deployed plain clothes

PM Modi Security: रूट की निगरानी करेगी रूफ टॉप फोर्स, सादे कपड़ों में पुलिस तैनात; कुछ ऐसी होगी सुरक्षा

Tue, 18 Jun 2024 04:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 04:24 PM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमिश्नरेट की पुलिस फोर्स के अलावा गैर जनपद से 15 आईपीएस आए हैं। इसके अलावा गैर जनपद से ही 10 एडिशनल एसपी, 27 डिप्टी एसपी, 15 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर और 1500 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल भी आएं हैं।

विज्ञापन
PM Modi varanasi visit Roof top force monitor the route police deployed plain clothes
पीएम के स्वागत के लिए सजाया गया दशाश्वमेध घाट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की शाम सड़क मार्ग से पुलिस लाइन से दशाश्वमेध घाट तक जाएंगे। इसके बाद दशाश्वमेध घाट से वह बरेका स्थित ऑफिसर्स गेस्ट हाउस जाएंगे। प्रधानमंत्री की आवाजाही से संबंधित रूट की निगरानी के लिए सड़क किनारे की ऊंची इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात की गई है। 

विज्ञापन


साथ ही, सीसी कैमरों से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है। वहीं, सड़क किनारे खड़े रहने वाले आमजन के बीच 575 महिला-पुरुष पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान मेहदीगंज और शहर में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स को शनिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उनकी ड्यूटी बताई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल व वीआईपी के रूट और उसके आसपास के क्षेत्र को ड्रोन से खंगाला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी की बजाय हमें अपना पूरा ध्यान आमजन की गतिविधि पर केंद्रित रखना है। बैरिकेडिंग से बाहर कोई भी आम आदमी किसी भी सूरत में न आने पाए। सुरक्षा व्यवस्था की आड़ में आमजन के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी फोर्स नजर रखेगी। पुलिसकर्मी लगातार पानी पाते रहें और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर तत्काल अपने ड्यूटी प्रभारी को बताएं।

डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल हुआ

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए उनकी डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल सोमवार को हुआ। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर मेहदीगंज स्थित जनसभा स्थल तक पहले डमी फ्लीट गई। इसके बाद वहां से पुलिस लाइन होते हुए विश्वनाथ धाम और दशाश्वमेध घाट तक रिहर्सल हुआ।

दशाश्वमेध घाट से फिर फ्लीट बरेका स्थित गेस्ट हाउस तक गई। इस बीच शहर में कुछेक स्थान पर डमी फ्लीट को जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ा। उधर, सेना के हेलिकॉप्टर ने बाबतपुर एयरपोर्ट से मेहदीगंज और पुलिस लाइन स्थित हेलिपैड पर टच एंड गो का रिहर्सल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed