फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi varanasi visit: PM public meeting will be held in BHU IIT grounds

पीएम मोदी का काशी दौरा: बीएचयू आईआईटी के मैदान में होगी प्रधानमंत्री की जनसभा, एसपीजी दल कर रहा पूरी देख-रेख

Tue, 13 Jul 2021 01:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Jul 2021 01:18 PM IST
सार

पीएम मोदी 15 जुलाई को वाराणसी आएंगे। वह 1582 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड में होने वाली जनसभा में पीएम मोदी 6000 लोगों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
PM modi varanasi visit: PM public meeting will be held in BHU IIT grounds
बीएचयू आईआईटी के मैदान हो रही तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को आईआईटी बीएचयू के खेल (एडीवी) मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से बीएचयू पहुंचेंगे। एमसीएच विंग का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री यहां कोरोना वॉरियर्स से संवाद कर सकते हैं। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे और अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को 1582 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। फिर सड़क मार्ग से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे।

विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से एसपीजी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जनसभा पर सहमति नहीं दी। ऐसे में जिला प्रशासन ने आईआईटी बीएचयू के खेल मैदान का प्रस्ताव दिया। एसपीजी की सहमति के बाद एडीवी ग्राउंड पर पीएम की जनसभा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें छह हजार कुर्सियां सामाजिक दूरी के आधार पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


जापानी दल के साथ रुद्राक्ष में बिताएंगे समय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में जापानी दल के साथ भी समय बिताएंगे। इस दौरान जापान से आए प्रतिनिधिमंडल की ओर से संदेश भी प्रसारित किया जाएगा। पीएम मोदी के रुद्राक्ष पहुंचने पर बटुक शंखनाथ कर काशी की परंपरा के अनुरूप उनका स्वागत करेंगे। यहां पुष्प वर्षा के साथ भी पीएम का अभिवादन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक पीएम मोदी के तीन कार्यक्रमों की सहमति
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि एसपीजी ने अब तक पीएम मोदी के तीन कार्यक्रमों की सहमति दी है। इसमें बीएचयू के एमसीएच विंग के निरीक्षण व संवाद के अलावा बीएचयू में जनसभा और रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का कार्यक्रम शामिल है। जिला प्रशासन काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और विश्वनाथ से गंगधार तक निरीक्षण की भी तैयारी कर रहा है। एसपीजी की सहमति के बाद इन्हें कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

तैयारियां परखेंगे मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के आगमन से दो दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में यहां पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद पीएम के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed