फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi speak to french guest its real banaras

पीएम मोदी ठिठके... लौटे... और फ्रांसीसी मेहमान से बोले 'ये है असली बनारस'

Tue, 13 Mar 2018 03:17 PM IST
जयेंद्र चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी
जयेंद्र चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 13 Mar 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
PM modi speak to french guest its real banaras
हस्तकला संकुल में मोदी और मैक्रों - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हस्तकला संकुल में क्राफ्ट गैलरी में काशी के कला-शिल्प से रूबरू होने के बाद अपने विदेशी मेहमान के साथ कार्पेट गैलरी में पहुंचे।कुछ कदम आगे निकलने के बाद अचानक ठिठक गए। दाहिनी तरफ की गैलरी में थ्रीडी डिस्प्ले की तरफ लौटे।
विज्ञापन


यहां दीवारों पर गंगा घाटों की भव्यता और वहां की अलमस्त जीवनशैली का सजीव चित्रण करतीं थ्रीडी इमेज प्रदर्शित की जा रही थीं। कुछ देर निहारा। फिर साथ मौजूद फ्रांसीसी राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों को इन्हें दिखाते हुए फख्र के साथ कहा ‘....ये है असली बनारस’।
विज्ञापन


इस बेहतरीन थ्रीडी डिस्प्ले को देखकर पीएम मोदी के साथ उनके विदेशी मेहमान भी अभिभूत नजर आए। अस्सी से दशाश्वमेध तक गंगा दर्शन से पहले घाटों का ये सजीव नजारा उनके लिए ‘प्रोमो’ की तरह था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने फ्रांस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को काशी की महत्ता और घाटों की भव्यता बताई। इमैनुअल मैक्रों और उनकी पत्नी छह से आठ मिनट तक घाटों को निहारते रहे और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते रहे।

दरअसल, संकुल में घाटों का थ्रीडी डिस्प्ले तैयार करने के लिए पहले घाटों की हजारों तस्वीरें खींची गईं और उनमें जो सर्वोत्तम थीं उन्हें टुकड़ों-टुकड़ों में विकसित किया गया। यहां थ्रीडी डिस्प्ले में गंगा घाट बिल्कुल सजीव लगते हैं। पीएम ने अधिकारियों को भी इसके लिए सराहा। 

मैक्रों बोले काशी और यहां की कला अद्भुत

PM modi speak to french guest its real banaras
विजिटर बुक में लिखते मैक्रों - फोटो : अमर उजाला
इमैनुएल मैक्रों ने हस्तकला संकुल की विजिटर बुक में सबसे पहले 12 मार्च की तारीख दर्ज की, फिर फ्रेंच में अपनी भावनाओं को उकेरा। उन्होंने यहां की हस्तशिल्प, बुनकरी, कला को अद्भुत बताया।

लिखा, ‘मुझे बहुत अच्छा लगा। पीएम मोदी ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। काशी और यहां की कला और शिल्प अद्भुत है। इनकी अपार संभावनाएं हैं।’ अंत में अंग्रेजी नमस्ते लिखा और अपने हस्ताक्षर किए। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी।

गौरतलब है कि हस्तकला संकुल में सोमवार से ही विजिटर बुक परंपरा की शुरुआत हुई। इमैनुएल मैक्रों बुक में अपनी भावनाएं लिखने वाले पहले मेहमान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed