फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi shared Kashi Vishwanath corridor on twitter will be inaugurated Dham project on 13 December

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: पीएम मोदी ने साझा की भव्य धाम की तस्वीरें, आज लोकार्पण करने आएंगे बनारस

Mon, 13 Dec 2021 01:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Dec 2021 01:34 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। पीएम ने रविवार की शाम ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो धाम की खूबसूरती को दिखा रही हैं।

विज्ञापन
PM modi shared Kashi Vishwanath corridor on twitter will be inaugurated Dham project on 13 December
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर यानी आज बनारस आ रहे हैं। वह काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर भव्य धाम की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिस पर उन्होंने लिखा है कि वह सोमवार को काशी में रहेंगे। जहां वह बाबा विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि धाम काशी की आध्यात्मिक जीवंतता को जोड़ेगा। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

विज्ञापन




काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद विश्वनाथ कॉरिडोर में तैयारियों का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 व 14 दिसंबर को कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विज्ञापन

PM modi shared Kashi Vishwanath corridor on twitter will be inaugurated Dham project on 13 December
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

लोकार्पण के दौरान तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए घाटों पर देव दीपावली की तरह दीये जलाए जाएंगे। लेजर लाइट शो के साथ वाराणसी के सभी मंदिरों और सरकारी व प्राइवेट बिल्डिंग को सजा दिया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए काशी के सात लाख घरों में लड्डू बांटे जाएंगे।

PM modi shared Kashi Vishwanath corridor on twitter will be inaugurated Dham project on 13 December

दो दिवसीय प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे पीएम काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव से अनुमति लेकर पतित पावनी गंगा का दर्शन व स्मरण करते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे।

विज्ञापन

PM modi shared Kashi Vishwanath corridor on twitter will be inaugurated Dham project on 13 December

काशी विश्वनाथ के अलौकिक परिसर के स्वागत में पूरी काशी शिव दीपावली की तैयारी में है। रवियोग के अद्भुत संयोग में राजोपचार विधि से देश की सभी नदियों के जल से काशीपुराधिपति का अभिषेक कर पीएम मोदी मुख्य यजमान बनेंगे और षोड्षोपचार विधि से आदि विश्वेश्वर का पूजा अनुष्ठान करेंगे। 


PM modi shared Kashi Vishwanath corridor on twitter will be inaugurated Dham project on 13 December

इतिहासकारों के अनुसार पहली बार 436 साल पहले वर्ष 1558 में बनारस के व्यापारी रघुनाथ पंडित (टोडरमल) ने काशी विश्वनाथ मंदिर का कायाकल्प किया था। इसके बाद 1777 में रानी अहिल्याबाई होलकर ने विश्वनाथ धाम के तीन साल पहले के स्वरूप की परिकल्पना की थी और पूरे परिसर का जीर्णोद्धार कराया था। इसके बाद आठ मार्च 2019 को पीएम  मोदी ने भव्य काशी विश्वनाथ धाम का शिलान्यास किया था।  

आजादी के बाद सात दशक में पहली बार बने विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह तक जाने के लिए चार प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इनके नाम मुख्य मार्ग के आधार पर रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed