फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi seen in full form in varanasi Rally for mission 2024 Read highlights

Mission 2024: नाम नहीं लिया, पर खूब चले शब्दबाण, बनारस में पूरी फॉर्म में दिखे पीएम मोदी, जनसभा में भरी हुंकार

Fri, 07 Jul 2023 08:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Jul 2023 08:59 PM IST
सार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से पूर्वांचल को हजारों करोड़ रुपये की सौगात देने के साथ ही बिना नाम लिए कांग्रेस और विपक्षी दलों की पिछली सरकारों पर कई वार किए। उन्होंने कहा कि जब नीयत साफ होती है तो काम होता है।

विज्ञापन
PM Modi seen in full form in varanasi Rally for mission 2024 Read highlights
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत माता की जय, हर-हर महादेव और मां अन्नपूर्णा के जयकारे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में जनसभा की शुरुआत की। संबोधन के दौरान पीएम मोदी पूरी फॉर्म में दिखे। बनारस और बनारसियों की तारीफ की। फिर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। खूब शब्दबाण चलाए। प्रधानमंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया और कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक शासन किया, उनके मूल में बेईमानी है। 2014 से पहले भ्रष्टाचार व बेईमानी का कारोबार चलता था। कालाबाजारी व भ्रष्टाचार की खबरों से अखबार भरे रहते थे। अब विकास की खबरें छपती हैं। जनकल्याण की बात होती है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि जो संसाधन पहले थे, वही अब भी हैं। लेकिन सरकार बदलने के साथ नीयत बदली है। इसी का नतीजा है कि गरीब कल्याण की योजनाएं तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं। देश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जा रहा है। नियत साफ होती है तो विकास योजनाएं हमेशा जमीन पर उतरती हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, 2014 से पहले मात्र 19 शताब्दी ट्रेन, हमने नौ साल में 25 वंदे भारत चलाई

विज्ञापन
विज्ञापन

बेईमानी और  घोटाला करने वाले लोगों की दुकानें बंद 

वाजिदपुर की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भ्रष्ट व नाकाम सरकार चलाने वाले लोग अब लाभार्थियों का नाम सुनकर तिलमिलाते हैं। सामाजिक न्याय की सार्थक पहल की आलोचना करते हैं। पहले गिने-चुने लोगों को लाभ मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। सामाजिक न्याय के अप्रतिम उदाहरण के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। गरीब, शोषित और वंचितों का ख्याल रखा जा रहा है। इससे भेदभाव, भ्रष्टाचार, बेईमानी व घोटाला करने वाले लोगों की दुकानें बंद हो गई हैं।

अब एक परिवार के लिए योजना नहीं, पीढ़ियों का ख्याल

PM Modi seen in full form in varanasi Rally for mission 2024 Read highlights
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार एक परिवार के लिए योजना नहीं बनाती है। पीढियों की सुविधा व लोगों के भविष्य ख्याल रखा जाता है। देश के चार करोड़ से ज्यादा परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है। सब पक्के मकान में रह रहे हैं। शुक्रवार को सावन में उत्तर प्रदेश के साढ़े चार लाख परिवारों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। जिन्हें लाभ मिला है, उन सब पर महादेव की कृपा है। पक्के आवास से घर के मुखिया की चिंता खत्म हो जाती है।  पहले की सरकारों को इन सबसे मतलब नहीं रहता था।

पहले कार्यालय में बैठकर योजनाएं बनाई जाती थीं

PM Modi seen in full form in varanasi Rally for mission 2024 Read highlights
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने संसदीय क्षेत्र काशी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी, पूर्वांचल व यूपी को समर्पित 12,110 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। पीएम ने कहा कि पहले कार्यालय में बैठकर योजनाएं बनाई जाती थीं। जमीन पर कोई काम नहीं होता था। भाजपा सरकार ने नई परंपरा की शुरूआत की है। लाभार्थियों से बात की जाती है, फिर जमीन पर काम होता है। अधिकारी व कर्मचारी भी साफ नियत से काम करते हैं। अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। लोकतंत्र में पहली बार जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से हुआ है।

भाजपा सरकार ने दी सामाजिक न्याय की गारंटी

PM Modi seen in full form in varanasi Rally for mission 2024 Read highlights
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय की सही गारंटी भाजपा सरकार ने दी है। गरीब, वंचितों का देश के संसाधनों पर सबसे बड़ा हक है, यह सोच भाजपा सरकार ने विकसित की है। देश में अब तक 50 करोड़ जन धन एकाउंट खोले गए हैं। मुद्रा लोन के जरिये छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में ही करोड़ों लाभार्थी हैं, जिन्हें पचास हजार से दस लाख रुपये तक मुद्रा लोन मिला है। गरीब, एससी, एसटी, पिछड़े, आदिवासी व महिलाओं को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। इसका लाभ भी सबको मिल रहा है।

वाराणसी की जनता का जताया आभार

प्रधानमंत्री के रूप में नौ वर्षों का कार्यकाल पूरा होने और निकाय चुनाव के बाद आए पीएम मोदी ने वाराणसी की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि काशी की जनता ने नगर निगम चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। विकास को पसंद किया है। विकास की सोच रखने वाली भाजपा पर स्नेह बरसाया है। काशी के सांसद के रूप में जनता का आभारी हूं। यही स्नेह बरसाए रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed